
Delhi Firing: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाका गोली की तड़तड़ाहट से दहल गया। बलबीर नगर में एक 50 वर्षीय व्यक्ति को तीन गोलियां मार दी गई। घटना के बाद घायल व्यक्ति को पास के अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।
यह घटना राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके के बलबील नगर का है। पीड़ित की पहचान जोगेंद्र राठौर के रुप में हुई है। वह प्रॉपर्टी डीलरका कार्य करता था। जब पीड़ित अपने वर्कर के साथ बाइक पर जा रहा था, तभी दूसरी बाइक से उस पर हमला कर दिया। हमले जोगेंद्र राठौर बुरी तरह से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद बाइक सवार सभी आरोपी फरार हो गए। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी की तालाश में जुट गई। साथ ही हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना की जांच जारी है। हमारी टीम हमलावरों की पहचान के लिए तकनीकी सर्विलांस, कॉल रिकॉर्ड और फुटेज की मदद ली जा रही है।वारदात को जिस तरीके से अंजाम दिया गया है, उससे साफ है कि हमलावर जोगेंद्र को निशाना बनाकर आए थे और उनकी मंशा जानलेवा हमला करने की थी। फिलहाल जोगेंद्र का इलाज जारी है और उनकी स्थिति पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच तीव्र कर दी है।
Leave a comment