कम नहीं होगी आपकी ब्याज दरें, RBI ने Repo Rate रखा स्थिर, गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इकोनॉमी को लेकर दिया बड़ा बयान

कम नहीं होगी आपकी ब्याज दरें, RBI ने Repo Rate रखा स्थिर, गवर्नर संजय मल्होत्रा ने इकोनॉमी को लेकर दिया बड़ा बयान

नई दिल्ली: महंगाई के दौरे लोग अपनी EMI पर राहत का इंतजार कर रहे थे। लोगों की इस उम्मीद को झटका देते हुए आरबीआई ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई गवर्नर संजय मल्होत्रा ने  रेपो रेट को 5.25 प्रतिशत पर स्थिर रखने का ऐलान किया है। इस फैसले के बाद ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। साथ ही भारतीय रिजर्व बैंक की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने अपने रुख को Neutral यानी तटस्थ पर बरकरार रखा है, जिसके मुताबिक जरूरत पड़ने पर भविष्य में ब्याज दरों में कटौती या बढ़ोतरी की जा सकती है।

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा कि मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी ने पॉलिसी रेपो रेट को 5.25%पर अपरिवर्तित रखने और न्यूट्रल रुख बनाए रखने का फैसला किया है।संजय मल्होत्रा ने कहा कि अमेरिका के साथ हुई ट्रेड डील से भारत के एक्सपोर्ट को जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा।संजय मल्होत्रा ने देश की अर्थव्यवस्था को लेकर कहा कि भारत की इकोनॉमी और ग्रोथ अभी मजबूत स्थिति में है। आरबीआई ने बताया कि देश की रियल जीडीपी ग्रोथ 7.4 प्रतिशत की राह पर है।

देश में महंगाई अभी भी नियंत्रित दायरे में बनी हुई है- संजय मल्होत्रा

संजय मल्होत्रा ने बताया कि देश में महंगाई अभी भी नियंत्रित दायरे में बनी हुई है। वित्त वर्ष 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर 2 प्रतिशत से बढ़कर 2.1 प्रतिशत हो गई है। आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष की चौथी तिमाही के लिए महंगाई अनुमान को 2.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 3.2 प्रतिशत कर दिया है। आरबीआई गवर्नर ने वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के लिए महंगाई अनुमान को 3.9 प्रतिशत से बढ़ाकर 4 प्रतिशत कर दिया है। जबकि, दूसरी तिमाही के लिए महंगाई के अनुमान को 4 प्रतिशत से बढ़ाकर 4.2 प्रतिशत कर दिया है।

Leave a comment