Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR लागू हो सकता है ग्रैप 3 पाबंदियां, पेरेंट्स कर रहें ऑनलाइन क्लास की मांग

Delhi Pollution: दिल्ली-NCR लागू हो सकता है ग्रैप 3 पाबंदियां, पेरेंट्स कर रहें ऑनलाइन क्लास की मांग

Delhi Pollution: दिल्ली एनसीआर में बढ़ती सर्दी के साथ-साथ प्रदूषण भी बढ़ता जा रहा है। सोमवार, 10 नवंबर को सुबह एक्यूआई 400 के आसपास रहा, जिसमें चांदनी चौक और आनंद विहार जैसे इलाके शामिल है। राष्ट्रीय राजधानी में सीएक्यूएम ने ग्रैप 3 जैसी पाबंदियां लगाने का अभी फैसला नहीं किया है, लेकिन कहा ये जा रहा है कि हालात बिगड़े तो ये पाबंदियां लगाई जा सकती है।

वहीं, नोएडा और गाजियाबाद जैसे शहरों की हालत में भी मामूली सुधार ही है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने वायु प्रदूषण की स्थिति को देखते हुए ऑफिस जाने वालों से कारपूलिंग इस्तेमाल करने की अपील की।  उन्होंने निजी कंपनियों को वर्क फॉर्म होम लागू करने की सलाह भी दी।

क्या है ग्रैप 3 पाबंदियां

ग्रैप 3 के तहत गैर जरूरी निर्माण कार्य, ध्वस्तीकरण, पुराने डीजल वाहनों पर पाबंदी, सीमेंट, बालू जैसे सामानों की आवाजाही पर रोक लग जाएगी, अंतरराज्यीय डीजल बसों पर भी रोक लगा दी जाती है। इसके साथ ही कक्षा 5 तक के स्कूल बंद कर ऑनलाइन मोड में पढ़ाई की इजाजत, स्टोन क्रशर और खनन संबंधी गतिविधियों पर रोक लग जाती है, आपात सेवाओं को छोड़कर डीजल जनरेटरों पर लग जाता है रोक और कंपनियों में वर्क फ्रॉम होम या हाइब्रिड मोड में काम करने की सलाह दी जाती है।

पेरेंट्स कर रहे ऑनलाइन क्लास की मांग

दिल्ली में लगातार बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सभी प्राइवेट स्कूलों ने आउटडोर एक्टिविटी बंद कर दी है। प्रार्थना सभा और अन्य तरह के आयोजन फिलहाल नहीं हो रहे हैं। कई बड़े स्कूलों ने तो एयर प्यूरीफायर की भी व्यवस्था की है। सभी सरकारी और निजी संस्थानों से पॉल्यूशन को देखते हुए विंटर एक्शन प्लान की गाइडलाइन को भी फॉलो करने को कहा गया है। वही, सोशल मीडिया पर सभी पेरेंट्स और आरडब्लूए एसोसिएशनों ने ऑनलाइन क्लासेज की मांग रखी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast