Search KhabarFast

Press ESC to close

क्रिकेट एक तरह से भारत के लोगों की ज़िंदगी बन गया है’ विश्व कप विजेता खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से पीएम मोदी ने की बातचीत

क्रिकेट एक तरह से भारत के लोगों की ज़िंदगी बन गया है’ विश्व कप विजेता खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ से पीएम मोदी ने की बातचीत

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 नवंबर को लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर महिला विश्व कप चैंपियनों की मेज़बानी की। इस दौरान खिलाड़ियों और कोचिंग स्टाफ ने अपने अनुभव साझा किए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने कहा, "हमें याद है कि जब हम 2017 में आपसे मिले थे, तब हम ट्रॉफी के साथ नहीं आए थे, लेकिन हमारे लिए गर्व की बात है कि इस बार हम ट्रॉफी के साथ आ पाए। आपसे मिलकर हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। हमारा लक्ष्य है कि हम भविष्य में आपसे बार-बार मिलें और टीम के साथ फोटो कराते रहें।

कोच अमोल मजूमदार ने पीएम मोदी से मुलाकात कर कहा कि दो साल से लगे हुए थे, सर! इन लड़कियों ने कमाल की मेहनत की है। हर प्रैक्टिेस सेशन में टीम के सभी खिलाड़ियों ने जबरदस्त इंटेसिटी दिखाई है। ये खिलाड़ी उतनी ही एनर्जी से मैदान में उतरे हैं। मैं यही कहूंगा कि इनकी मेहनत रंग लाई है।

आप ने बहुत बड़ा काम किया है- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "आप ने बहुत बड़ा काम किया है। भारत में क्रिकेट सिर्फ़ एक खेल नहीं, बल्कि एक तरह से भारत के लोगों की ज़िंदगी बन गया है। क्रिकेट में अच्छा होता है तो भारत अच्छा महसूस करता है। अगर क्रिकेट में थोड़ा भी इधर-उधर होता है, तो पूरा भारत हिल जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा "मैंने इस पर ज़्यादा ध्यान नहीं दिया। मैं 25 साल से सरकार में हूं। इतने सारे आशीर्वाद मिलने का गहरा असर होता है।

Leave Your Comments

संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast