Delhi News: ‘भारतीय उद्योग जगत में एक ध्रुव तारा है’ रतन टाटा के निधन पर बोले अमित शाह

Delhi News: ‘भारतीय उद्योग जगत में एक ध्रुव तारा है’ रतन टाटा के निधन पर बोले अमित शाह

नई दिल्ली: पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के 119वें वार्षिक सत्र में 'विकसित भारत2047 प्रगति के शिखर की ओर अग्रसर' पर एक कार्यक्रम को अमित शाह ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने रतन टाटा के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "रतन टाटा जी का कल निधन हो गया, मैं उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। रतन टाटा भारतीय जगत के ही नहीं बल्कि विश्व के एक सम्मानित उद्योगपति थे।

अमित शाह ने कहा कि टाटा समूह का नेतृत्व करना अपने आप में बहुत बड़ी बात है लेकिन उन्होंने टाटा समूह का नेतृत्व उस समय संभाला जब टाटा समूह को कई बदलावों की जरूरत थी। टाटा समूह भारतीय उद्योग जगत में एक ध्रुव धारा है, इसमें रतन टाटा का बहुत बड़ा योगदान है। आज रतन टाटा हमारे बीच नहीं हैं लेकिन वे जो विरासत छोड़कर जा रहे हैं वह लंबे समय तक देश के लिए मार्गदर्शक रहेगी। मैं ईश्वर से उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना करता हूं।"

टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं- अमित शाह

इससे पहले भी अमित शाह ने एक्स पर ट्वीट करते हुए कहा था कि प्रसिद्ध उद्योगपति और सच्चे राष्ट्रवादी श्री रतन टाटा जी के निधन से गहरा दुख हुआ। उन्होंने निस्वार्थ भाव से अपना जीवन हमारे राष्ट्र के विकास के लिए समर्पित कर दिया। जब भी मैं उनसे मिला, भारत और उसके लोगों की भलाई के प्रति उनके उत्साह और प्रतिबद्धता ने मुझे आश्चर्यचकित कर दिया। हमारे देश और इसके लोगों के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता के कारण लाखों सपने साकार हुए। समय रतन टाटा जी को उनके प्यारे देश से दूर नहीं कर सकता। वह हमारे दिलों में जीवित रहेंगे। टाटा समूह और उनके अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदनाएं।

Leave a comment