
Monsoon Update: दिल्ली एनसीआर से मानसून लौट चुका है। पिछले एक हफ्ते से दिल्ली और उसकेआसपास के इलाकों में बारिश नहीं हुई है। सुबह-सुबह मौसम में हल्की ठंड से महसूस हो रही है। लेकिन, दिन चढ़ते ही तेज धूप के कारण उमस और गर्मी से लोग परेशान हो रहे है।
नॉर्थ-ईस्ट के राज्य में चक्रवाती हवा
वहीं, इसी बीच दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। IMD के अनुसार, नॉर्थ-ईस्ट के राज्य असम-अरुणाचल प्रदेश के बॉर्डर के पास एक भयंकर कर साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) बन रहा है। इसके प्रभाव से शुक्रवार के आसपास उत्तरी बंगाल की खाड़ी और उसके आसपास के इलाकों में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है।
इन राज्यों से लौटा मानसून
IMD ने मानसून की वापसी के लेकर आज यानी बुधवार को एक बयान जारी किया है। इल बयान के अनुसार, 'दक्षिण-पश्चिम मानसून पूरे जम्मू और कश्मीर-लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली, पश्चिमी राजस्थान के शेष हिस्सों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों, पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान से मानसून वापस चला गया है।'
इन राज्यों से भी जल्द लौटेगा मानसून
वहीं, 'अगले 2-3 दिनों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शेष हिस्सों, मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, पूर्वी राजस्थान के कुछ हिस्सों, गुजरात के कुछ और हिस्सों व महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों से भी दक्षिण-पश्चिमी मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल चल रही हैं।' यानी इन राज्यों से भी जल्द ही मानसून की वापसी होने वाली है।
Leave a comment