Search KhabarFast

Press ESC to close

क्या IAS-IPS को सरकारी नौकरी से हो रहा मोहभंग, पिछले 30 वर्षों में कितने अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

क्या IAS-IPS को सरकारी नौकरी से हो रहा मोहभंग, पिछले 30 वर्षों में कितने अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

IAS-IPS Resigns: उत्तर प्रदेश कैडर की 2013 बैच की चर्चित आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने 30 अगस्त अचनाक इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। पिछले 14 महीनों के भीतर देश भर में 7 युवा IPS अधिकारियों ने अपनी सेवा से त्यागपत्र दिया है।

इन इस्तीफों ने इस बहस को तेज कर दिया है कि आखिर IAS-IPS को इस प्रतिष्ठित नौकरी से मोहभंग क्यों हो रहा है और किस राज्य में सबसे ज्यादा नौकरशाह इस्तीफा दे रहे हैं।  

सबसे ज्यादा किस राज्य में इस्तीफा

देश में आईएएस अधिकारियों के 652 सीटें यूपी में ही हैं। यहां से ताजा मामला दिव्या मित्तल का है, जिन्होंने 13 साल की सेवा के बाद त्यागपत्र दे दिया है। इससे पहले हाल ही में बिहार से दो आईपीएस अधिकारियों, नुरुल होदा और काम्या मिश्रा ने इस्तीफा दिया है। वहीं, भुवनेश्वर में डीसीपी पद पर तैनात 37 साल की युवा IPS अधिकारी जगमोहन मीणा ने नौकरी छोड़ने का फैसला किया है। मध्य प्रदेश के अधिकारी अभिषेक तिवारी, आंध्र प्रदेश से सिद्धार्थ कौशल और उत्तराखंड से लोकेश्वर सिंह जैसे राज्यों से भी अधिकारियों ने नौकरी छोड़कर दूसरा रास्ता तलाशने का फैसला किया है। बताया जा रहा है कि पिछले 30 सालों में 300 अधिकारियों ने इस्तीफा दिया है।

अचानक क्यों हो रहे इस्तीफे                  

दरअसल कई अधिकारी राजनीति महत्वकांक्षा के लिए पद छोड़ रहे हैं। बिहार में काम्या मिश्रा का इस्तीफा राजनीति में रास्ता टटोलने की कवायद माना जा रहा है। वहीं नुरुल होदा ने वक्फ बोर्ड बिल के विरोध में राजनीतिक रुख नौकरी त्याग दिया था। वहीं, मध्य प्रदेश के अभिषेक तिवारी ने साइबर सिक्योरिटी के बिजनेस में जाने के लिए पद से इस्तीफा दिया। आंध्र प्रदेश के सिद्धार्थ कौशल ने कॉरपोरेट सेक्टर का रुख किया, जबकि उत्तराखंड के लोकेश्वर सिंह संयुक्त राष्ट्र में नौकरी के लिए विदेश चले गए। इसके अलावा कई अधिकारी सामाजिक कार्य करने के लिए नौकरी से इस्तीफा दे देते हैं। 
Also read: बैंक एफडी, क्रेडिट कार्ड से लेकर एलपीजी के नियमों में एक सितंबर से हो रहा बदलाव, जानें आप पर क्या होगा असर

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi News: पुराना सीलमपुर की चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, ग्राउंड फ्लोर पर उठीं लपटें; एक व्यक्ति बचाया गया

Delhi Fire: दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई हैै। यहां रविवार सुबह पूर्वी दिल्ली के ओल्ड सीलमपुर इलाके में एक चार मंजिला इमारत के भूतल में आग लग गई। शाहदरा जिले के गांधी नगर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाली इस इमारत के भूतल पर कपड़ों का गोदाम बताया जा रहा है।

'शब्द मायने नहीं रखते, बल्कि काम भी...' अमेरिकी में RSS प्रमुख भागवत के संबोधन पर विपक्ष ने क्या कहा

Oppositon Reacts On Mohan Bhagwat Remarks:संघ प्रमुख मोहन भागवत ने यूनिवर्सल वननेस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। ये कार्यक्रम अमेरिका के मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में RSS चीफ मोहन भागवत ने अपना संबोधन दिया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast