Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News:दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 50 लाख लोगों को होगा फायदा

Delhi News:दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा कदम, 50 लाख लोगों को होगा फायदा

Delhi News: दिल्ली की कच्ची कॉलोनियों में रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी आई है। सरकार इन कॉलोनियों को जहां है जैसी के आधार पर नियमित करने जा रही है। इससे लगभग कच्ची कॉलोनियों में बने 10 लाख से ज्यादा घरों को फायदा मिलेगा। 

बता दें कि 2019 में अवैध कॉलोनियों के लिए पीएम उदय योजना लागू किया गया था। जिसके तहत मकान को रेगुलराइज करने का प्लान था। इस दौरान 40 हजार घरों को रेगुलराइज किया गया लेकिन, इसकी रफ्तार धीमी थी। अब रेगुलराइज प्रक्रिया को आसान कर दी जाएगी। जिससे 50 लाख लोगों को लाभ मिलेगा। 

1500 से ज्यादा कॉलोनियां होंगी नियमित 

केंद्र सरकार की तरफ से बताया गया है कि 1731 अवैध कॉलोनियों में से 1511 को योजना के तहत नियमित किया जाएगा। दिल्ली सरकार का राजस्व विभाग कन्विंस डीड जारी करेगा। पीएम उदय योजना के तहत मकान और फ्लैट्स का मालिकाना हक तो मिलेगा। साथ ही बिना शर्त मकान से लेकर कॉलोनी को नियमित करने का फैसला लिया गया है। ऐसा होने पर लोग लोन सुविधा का लाभ उठा पाएंगे।

Also read: LPG संकट के बीच राहत, अब बिना कनेक्शन भी मिलेगी गैस सिलेंडर की सुविधा; जानें कैसे?

नियमित करने की प्रक्रिया 

केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इस योजना का ऐलान कर बताया की मालिकाना हक के लिए पीएम उदय पोर्टल पर प्रक्रिया चल रही है। रेगुलराइज के लिए 24 अप्रैल को एमसीजडी का सुगम पोर्टल ऑन होगा। उसमें निगम से पैनल पर आर्किटेक्ट से मकान का नक्शा बनवाकर अपलोड करना होगा। इसके अलावा सभी कॉलोनी की 3डी मैपिंग कराई जाएगी। हर दो महीने पर मैपिंग होगा, जो अवैध निर्माण होगा, उसे तोड़ दिया जाएगा। 

इसके अलावा टीओडी योजना भी लाई गई है। जिसके तहत मेट्रो, नमो भारत और रेलवे स्टेशनों के 500 मीटर के दायरे में न्यूनतम दो हजार वर्ग मीटर भूमि पर मकान बनाने की योजना है। जिसमें 100 वर्ग मीटर तक के घर होंगे। सिंगल विंडो के तहत आवेदन करने के 60 दिनों के भीतर स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सुप्रीम कोर्ट की बड़ी टिप्पणी, कहा- माता-पिता IAS हैं तो बच्चों को आरक्षण क्यों?

सुप्रीम कोर्ट ने आरक्षण और क्रीमी लेयर को लेकर सुनवाई के दौरान अहम टिप्पणी की है। अदालत ने सवाल उठाया कि जिन बच्चों के माता-पिता पहले से आईएएस अधिकारी हैं और आर्थिक व सामाजिक रूप से मजबूत स्थिति में हैं, उन्हें फिर आरक्षण की जरूरत क्यों होनी चाहिए।

भारत में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड, दुनिया के सबसे हॉट शहरों में बना नंबर 1

भीषण गर्मी के बीच दुनिया के सबसे गर्म शहरों की नई सूची सामने आई है, जिसमें टॉप 20 में सभी शहर भारत के हैं। लगातार बढ़ते तापमान और लू ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। देश के कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है, जबकि मौसम विभाग ने भीषण गर्मी और हीटवेव को लेकर अलर्ट जारी किया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast