Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली स्कूल बम धमकी मामले में नाबालिग छात्र गिरफ्तार, पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Delhi School Bomb Threat: दिल्ली स्कूल बम धमकी मामले में नाबालिग छात्र गिरफ्तार, पुलिस की जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Delhi School Bomb Threat Case:दिल्ली के दक्षिण जिले में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया। 10स्कूलों को बम रखे होने की धमकी भरे ई-मेल मिले। इस सूचना के बाद स्कूलों को तुरंत खाली कराया गया। छात्रों को छुट्टी दे दी गई। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और पता चला कि यह सूचना झूठी थी।

परीक्षा रद्द कराने के लिए भेजा ई-मेल

जांच में खुलासा हुआ कि ई-मेल 12वीं के एक छात्र ने भेजा था। पुलिस के मुताबिक, छात्र नाबालिग है। उसने परीक्षा रद्द कराने के लिए यह साजिश रची। पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

अन्य छात्रों की भी हो सकती है संलिप्तता

पुलिस का कहना है कि यह छात्र साजिश का मास्टरमाइंड है। जांच में संकेत मिले हैं कि इस साजिश में और भी छात्र शामिल हो सकते हैं। पुलिस गहराई से मामले की जांच कर रही है ताकि सभी दोषियों को पकड़ा जा सके।

इस तरह की घटनाएं प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती हैं। इससे बच्चों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था पर भी गलत असर पड़ता है। पुलिस ने छात्रों और अभिभावकों से अपील की है कि वे जिम्मेदारी से पेश आएं और ऐसे गलत कामों से बचें।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आम यात्रियों के लिए 60 दिन, लेकिन इन लोगों को 365 दिन पहले मिलता है टिकट बुक करने का मौका

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और टिकट बुकिंग प्रणाली को बेहतर बनाने के लिए कई जरूरी नियम बनाए हैं। हाल ही में रेलवे ने एक बड़ा बदलाव किया है। अब सामान्य यात्रियों के लिए एडवांस ट्रेन टिकट बुकिंग की समय-सीमा को 90 दिनों से घटाकर 60 दिन कर दिया गया है।

Kal Ka Mausam 24 October 2026: दक्षिण भारत में भारी बारिश का अलर्ट, जानें दिल्ली-बिहार समेत सभी राज्यों का हाल

Kal Ka Mausam 24 October 2026: देशभर में कई राज्यों के मौसम का मिजाज कई राज्यों में बदला हुआ रह सकता है।

गलवान संघर्ष के बाद बदली तस्वीर! भारत-चीन सीमा विवाद पर पूर्व आर्मी चीफ नरवणे का बड़ा खुलासा

Narwane Opens Up On Glawan Faceoff: भारत और चीन के बीच लंबे समय से जारी सीमा विवाद को लेकर पूर्व

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast