मुस्तफाबाद का नाम बदलने की तैयारी, विधानसभा में आज पेश होगा प्रस्ताव

मुस्तफाबाद का नाम बदलने की तैयारी, विधानसभा में आज पेश होगा प्रस्ताव

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के बाद दिल्ली में भी नाम बदलने का सिलसिला शुरू होने वाला है। आज राजधानी दिल्ली के मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने को लेकर विधानसभा में एक प्रस्ताव रखा जाएगा। इस प्रस्ताव को बीजेपी विधायक मोहन सिंह बिष्ट सदन में रखेंगे। मुस्तफाबाद विधानसभा का नाम बदलकर शिव विहार रखा जाएगा।  

प्रस्ताव के मुस्तफाबाद से भाजपा विधायक मोहन सिंह बिष्ट ने कहा, "मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलने के लिए मेरे द्वारा प्रस्ताव लाया गया है। 1998 से 2008 के बीच जब मैं विधायक था, तब इस क्षेत्र का नाम करावल नगर था। मुस्तफाबाद का नाम किसी धार्मिक गुरु के नाम पर नहीं रखा गया है। यहां मुस्तफा नाम का एक प्रॉपर्टी डीलर हुआ करता था, जिसने कुछ राजनीतिक लोगों के साथ मिलकर मेरे दूसरे निर्वाचन क्षेत्र में जाने के बाद इस क्षेत्र का नाम बदलकर मुस्तफाबाद रख दिया। आज हर कोई मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र का नाम बदलकर शिव विहार करने की मांग कर रहा है। लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे, यह सुनिश्चित करने के लिए मंदिरों के पास अवैध मीट की दुकानें बंद कर दी जानी चाहिए (खासकर नवरात्रि के दौरान)।"

उस क्षेत्र का नाम मुस्तफाबाद क्यों होना चाहिए? – बिष्ट

इस प्रस्ताव पर आज दिल्ली विधानसभा में चर्चा होगी। प्रस्ताव पर बिष्ट ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में अगर हिंदुओं की आबादी 60% हो, उस क्षेत्र का नाम मुस्तफाबाद क्यों होना चाहिए?  इसका नाम शिव विहार क्यों नहीं चाहिए?  जैसे ही दिल्ली में चुनाव खत्म हो गए थे। उसके बाद ही मुस्तफाबाद के नाम को बदलने की चर्चाएं तेज हो गई थी। जिसे अब औपचारिक रूप से विधानसभा में उठाया जाएगा।

Leave a comment