Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में खून से सनी सड़क, 19 वर्षीय लुकमान की चाकुओं से बेरहमी से हत्या; भागीरथी विहार में सनसनी

दिल्ली में खून से सनी सड़क, 19 वर्षीय लुकमान की चाकुओं से बेरहमी से हत्या; भागीरथी विहार में सनसनी

Murder in Mustafabad: राजधानी दिल्ली एक बार फिर खून से लाल हो गई। मुस्तफाबाद के भागीरथी विहार फेज़-1, एफ-11 गली नंबर-6 में वीरवार दोपहर करीब 4 बजे ऐसा खौफनाक मंजर सामने आया जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। 19 साल का लुकमान, जो कबाड़ का काम करता था, अपने घर से किसी काम के लिए निकला ही था कि घात लगाए बैठे अज्ञात हमलावरों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर उसकी मौके पर ही जान ले ली।हमला इतना तेज़ और बेरहम था कि लुकमान को बचाव का एक मौका भी नहीं मिल सका। अफरातफरी के बीच हमलावर फरार हो गए और सड़क पर लहूलुहान लुकमान की सांसें थम गईं।

परिजनों का आरोप है कि दो दिन पहले लुकमान का कुछ अज्ञात युवकों से विवाद हुआ था और उसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया। परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वे लगातार मांग कर रहे हैं कि हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सज़ा दी जाए।इस खूनखराबे ने इलाके में दहशत का माहौल बना दिया है। लोग कह रहे हैं कि जब राजधानी की तंग गलियों में दिनदहाड़े किसी युवक को चाकुओं से गोदा जा सकता है, तो आम नागरिक आखिर खुद को सुरक्षित कैसे महसूस करें?

आरोपियों की तालाश में जुटी पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जीटीबी हॉस्पिटल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्यारों की तलाश में दबिशें दी जा रही हैं। हालांकि, जब तक अपराधियों को सलाखों के पीछे नहीं डाला जाता, भागीरथी विहार फेज़-1 का यह दिल दहला देने वाला मर्डर इलाके की नींद उड़ाकर रखेगा।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

गुजरात के राजकोट में दवाओं के नाम पर ठगी करने वाले 3 फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार

Rajkot News: गुजरात के राजकोट में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए स्टैमिना बढ़ाने वाली दवाएं बेचने के नाम पर लोगों को ठगने और ब्लैकमेल करने वाले तीन फर्जी कॉल सेंटर पकड़े हैं। पुलिस ने इस मामले में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 5.16 लाख रुपये से अधिक का सामान जब्त किया है।

कानपुर में लिव इन पार्टनर के कमरे में ताला लगाकर भागा आरोपी, 32 वर्षीय प्रेमिका ने गवाई जान

Kanpur Crime: उत्तर प्रदेश के कानपुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। चकेरी थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंती विहार में एक किराए के कमरे में 32 वर्षीय महिला काजल का शव मिला है। कमरे के दरवाजे पर बाहर से ताला लगा था और अंदर शव दो दिनों तक पड़ा रहा। पुलिस के मुताबिक, मृतका की पहचान देवरिया जिले के बघौचघाट निवासी काजल के रूप में हुई है।

Delhi News: स्कूल को भेजा बम थ्रेट ईमेल; अब कानूनी पछड़े में फंसी छात्रा; एक दिन की छुट्टी के चक्कर में बनाया था प्लान

Delhi Crime: दिल्ली पुलिस ने नई दिल्ली के लोदी रोड स्थित एयरफोर्स बाल भारती स्कूल को भेजी गई झूठी बम की धमकी के मामले में एक छात्रा को पकड़ा है। जांच करने वालों ने खुलासा किया है कि यह झूठ सिर्फ़ क्लास से एक दिन की छुट्टी लेने के लिए रचा गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast