Delhi: कार सवार युवकों ने लड़की को 4km तक घसीटा, 23 वर्षीय लड़की की दर्दनाक मौत

Delhi: कार सवार युवकों ने लड़की को 4km तक घसीटा, 23 वर्षीय लड़की की दर्दनाक मौत

नई दिल्ली: दिल्ली में नए साल के जश्न के बीच एक ऐसी वारदात हुई, जिसने सभी को हिलाकर रख दिया। बीते रात कार सवार 5 युवकों ने एक लड़की को चार किलोमीटर तक ठंड में सड़क पर बुरी तरह घसीटा। इस दर्दनाक घटना में 23 वर्षीय लड़की की मौत हो गयी है। इस घटना की जानकारी दिल्ली पुलिस के आउटर जिले के DCP हरेन्द्र सिंह ने दी।

DCP हरेन्द्र सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, देर रात तकरीबन 3:00 बजे बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। जिसके मुताबिक, एक लड़की निर्वस्त्र और लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देखा कि लड़की बेसुध सड़क किनारे पड़ी है। 

मामले की शुरुआती जांच में पता चला कि 23 साल की लड़की स्कूटी से अपने घर जा रही थी, उसी दौरान एक कार से उसका एक्सीडेंट हो गया। कार में पांच युवक सवार थे। इसके बाद कार करीब 4 किलोमीटर तक लड़की को सुल्तानपुर से कंझावला इलाके तक घसीटते हुए ले गई। 
 
घसीटे जाने के दौरान लड़की के सारे कपड़े फटकर अलग हो गए। और उसे काफी गंभीर चोटें आई। पुलिस ने जब मामले की जांच शुरू की तो सभी लड़कों को गिरफ्तार कर, कार को जब्त कर लिया। पुलिस का कहना है कि कार सवार लड़कों का मेडिकल कराया जा रहा है। ताकि पता चले सके कि वारदात के वक़्त लड़के नशे में थे या नहीं?

Leave a comment