भारी बारिश की वजह से दिल्ली में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने एक व्यक्ति की मौत; 1 घायल

भारी बारिश की वजह से दिल्ली में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने एक व्यक्ति की मौत; 1 घायल

नई दिल्लीराजधानी दिल्ली में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। इसी बीच दक्षिण दिल्ली के कालकाजी इलाके में बारिश के कारण दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां बीच सड़क पर एक विशाल पेड़ गिर गया। इस हादसे में पेड़ के नीचे कार और बाइक दब गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कालकाजी में भारी बारिश के कारण एक पेड़ गिर गया। इसकी चपेट में वहां से जा रहा बाइक सवार आ गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, बंगल से जा रही कार भी इसकी चपेट में आ गई और क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंच गई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत बचाव की टीम मौके पर पहुंची और घायल को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया।

दिल्ली में भारी बारिश को लेकर सियासत भी तेज हो गयी है। नेता प्रतिपक्ष आतिशी कालकाजी की घटना पर दिल्ली के लोक निर्माण मंत्री प्रवेश वर्मा का इस्तीफा मांगा हैं। साथ ही रेखा गुप्ता को एक पत्र भी लिखा है। आतिशी ने लिखा, 'हंसराज सेठी मार्ग पर बरसात में पेड़ गिरने से आज एक युवा की मौत हो गई। एक लड़की अपनी ज़िन्दगी के लिए लड़ रही है। इस बरसात में भाजपा की नाकामी की वजह से कई दिल्ली वाले अपनी जान गवां चुके हैं। इसकी ज़िम्मेदारी कौन लेगा? मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी को तुरंत प्रभाव से PWD मंत्री प्रवेश वर्मा जी को अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त करना चाहिए।

Leave a comment