
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में युवती को 8 किलो मीटर तक घसीटने के मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का बयान सामने आया हैं। जिसमें उन्होंने घटना की निंदा की हैं। उपराज्यपाल ने इस मामले को शर्मनाक करार दिया,तोवहीं केजरीवाल ने इस मामले में दोषियों के लिए कड़ी सजा की उम्मीद जताई है।
दरअसल उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने ट्वीट कर कहा कि कंझावला-सुल्तानपुरी में हुई अमानवीय घटना से मेरा सिर शर्म से झुक गया है और दोषियों के राक्षसी असंवेदनहीनता से स्तब्ध हूं। मैं इस पूरे हादसे की मॉनिटरिंग दिल्ली पुलिस कमिश्नर के साथ कर रहा हूं और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
वहीं दूसरे ट्वीट में कहा कि पीड़ित परिवार की हर तरह की मदद की जा रही है। उन्होंने सभी से अपील की है कि इस मामले अवसरवादी रवैया न अपनाते हुए साथ मिलकर काम करें और एक जिम्मेदार व संवेदनशील समाज बनाने की दिशा में काम करें। इसके अलावा सीएम ने कहा कि कंझावला में हमारी बहन के साथ जो हुआ, वो बेहद शर्मनाक है। मैं उम्मीद करता हूं कि दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।
क्या है पूरा मामला
दरअसल नए साल के जश्न के बीच दिल्ली में एक कार 23 वर्षीय लड़की को 8 किलोमीटर तक घसीट ले गई जिसमें लड़की की मौत हो गई। इस मामले में डीसीपीहरेन्द्र सिंह द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, देर रात (1जनवरी)तकरीबन 3:00 बजे बाहरी दिल्ली के कंझावला इलाके में पुलिस को एक पीसीआर कॉल मिली। जिसके मुताबिक, एक लड़की निर्वस्त्र और लहूलुहान हालत में सड़क किनारे पड़ी है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने देखा कि लड़की बेसुध सड़क किनारे पड़ी है।
Leave a comment