
नई दिल्ली: भारत ने अमेरिका और NATO की टैरिफ धमकियों का कड़ा जवाब दिया है। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने नाटो चीफ मार्क रूट के बयान पर कहा कि उनके बॉस का दिमाग किसी भी प्रेशर को महसूस करने के लिए नहीं बना है। और उन्हें ताकत यहीं से मिलती है।
न्यूज वेबसाइट फर्स्ट पोस्ट से बात करते हुए केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अमेरिका ने भारत पर सेकेंडरी सैंक्शन लगाने की धमकी दी है। इसका भारत को होने वाले तेल सप्लाई पर क्या असर देखते हैं और हमारे देश का बैकअप प्लान क्या है?उन्होंने कहा कि भारत अपनी तेल और गैस जरूरतों के लिए कई देशों से आयात करता है, न कि केवल रूस पर निर्भर है। उन्होंने बताया कि भारत एक तिमाही में जितना तेल रूस से खरीदता है, यूरोपीय देश उससे कहीं अधिक आधे दिन में खरीदते हैं, जिससे NATO की धमकी पर सवाल उठते हैं
भारत किसी बाहरी दबाव में नहीं झुकेगा- विदेश मंत्रालय
इससे पहले विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों को प्राथमिकता देता है और वैश्विक बाजार की स्थिति के आधार पर व्यापारिक फैसले लेता है। उन्होंने NATO प्रमुख मार्क रूटे के बयान, जिसमें रूस के साथ व्यापार करने वाले देशों (भारत, चीन, ब्राजील) पर 100% सेकेंडरी टैरिफ की धमकी दी गई थी, को दोहरा मापदंड करार देते हुए खारिज किया। जायसवाल ने स्पष्ट किया कि भारत किसी बाहरी दबाव में नहीं झुकेगा और ऊर्जा सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
Leave a comment