Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फतेहपुर बेरी से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण

Delhi News: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फतेहपुर बेरी से 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों का किया लोकार्पण

Delhi News:दिल्ली के स्वास्थ्य क्षेत्र को सशक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली स्थित फतेहपुर बेरी गांव से राजधानी को 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की सौगात दी। इन नए केंद्रों की शुरुआत के बाद से दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 370 हो गई है, जो मात्र आठ महीनों में हासिल की गई बड़ी उपलब्धि है। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर सुलभ और किफायती उपचार उपलब्ध हो। इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने छतरपुर विधानसभा में भी 322 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की शुरुआत की।

मुख्यमंत्री ने आयुष्मान केंद्र का विस्तृत निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध विभिन्न स्वास्थ्य सुविधाओं का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री ने यह भी सुनिश्चित किया कि सभी आवश्यक जांच, दवाइयां और उपचार सेवाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित हो रही हैं और नागरिकों को समय पर और प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की स्थापना से स्वास्थ्य व्यवस्था में महत्वपूर्ण बदलाव आया है। इन केंद्रों के माध्यम से नागरिकों को न केवल उपचार बल्कि प्रोमोटिव और प्रिवेंटिव स्वास्थ्य सेवाएं भी प्रदान की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार स्वास्थ्य को खर्च नहीं, बल्कि निवेश मानती है। आयुष्मान आरोग्य मंदिर केवल इलाज का केंद्र नहीं, बल्कि रोकथाम, जागरूकता और विश्वास का केंद्र हैं। जब नीयत साफ हो और संकल्प मजबूत हो तो परिणाम भी तेज आते हैं। केवल एक वर्ष के भीतर 370 आरोग्य मंदिर स्थापित करना इसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि सरकार जल्द ही 1100 से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने के लक्ष्य को भी पूरा करेगी।

व्यापक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं- सीएम

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन आयुष्मान आरोग्य मंदिरों के माध्यम से नागरिकों को अपने ही क्षेत्र में व्यापक और आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां लगभग 80 प्रकार की निःशुल्क जांच, आवश्यक दवाइयों की मुफ्त उपलब्धता, उन्नत डायग्नोस्टिक सेवाएं और कैंसर स्क्रीनिंग उपलब्ध है। साथ ही, टीकाकरण सेवाएं, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य कक्ष, बुज़ुर्गों की देखभाल और गैर-संचारी रोगों की जांच जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। इन केंद्रों में आधुनिक और मरीज-अनुकूल बुनियादी ढांचा विकसित किया गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि इन सुविधाओं से लोगों को बड़े अस्पतालों में लगने वाली लंबी कतारों से राहत मिलेगी और उन्हें समय पर उपचार प्राप्त हो सकेगा।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दक्षिण दिल्ली में ही छतरपुर विधानसभा क्षेत्र में 322 करोड़ रुपये से अधिक लागत की बहुप्रतीक्षित विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में सड़कों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण, नालियों का निर्माण और सुधार, ट्रैफिक जाम की समस्या के समाधान के लिए आवश्यक ढांचागत सुधार, स्कूलों का उत्थान और सार्वजनिक सुविधाओं का विकास शामिल है। साथ ही, विधानसभा की कॉलोनियों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार भी सुनिश्चित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि उनकी सरकार ने महरौली-बदरपुर रोड पर 1471 करोड़ रुपये की लागत से डबल डेकर फ्लाईओवर को मंजूरी दी गई है। छतरपुर विधानसभा क्षेत्र को तीन नए स्कूलों की भी सौगात दी गई है। इसके अतिरिक्त, छतरपुर और आसपास के क्षेत्रों में चार एलिवेटेड रोड परियोजनाएं भी स्वीकृत की गई हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

दिल्ली वालों के लिए बड़ी खबर! दिसंबर में शुरू होगी गोल्डन लाइन की पहली 8.4 किमी मेट्रो सेवा

दक्षिण दिल्ली के लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो से जुड़ी बड़ी खबर है। गोल्डन लाइन का पहला हिस्सा दिसंबर 2026 तक शुरू होने की उम्मीद है। शुरुआत में तुगलकाबाद से संगम विहार के बीच 8.4 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर मेट्रो दौड़ेगी।

दिल्ली SIR प्रक्रिया के तहत 33 लाख मतदाताओं को भेजे गए नोटिस पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए सवाल, चुनाव आयोग से मांगा जवाब

SC on Delhi voter verification process: सुप्रीम कोर्ट ने आज 22 सितंबर 2026 मंगलवार को दिल्ली में चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दौरान “तार्किक विसंगतियों” के आधार पर 33 लाख मतदाताओं को नोटिस जारी करने के मामले में सुनवाई की। कोर्ट ने इस मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) से सवाल किया और इस प्रक्रिया को चुनौती देने वाली कई याचिकाओं पर चुनाव आयोग से जवाब मांगा।

चाहिए बिना डेटा वाला रिचार्ज...सिर्फ कॉल-SMS वाला सस्ता प्लान लाएंगी कंपनियां; TRAI का बड़ा फैसला

TRAI Asks New Recharge Plans From Telecom Company: टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने मोबाइल यूजर्स के लिए बड़ा फैसला लिया है। TRAI ने टेलीकॉम उपभोक्ता संरक्षण विनियमन 2026 जारी किया है। नए नियम के अनुसार सभी टेलीकॉम कंपनियों को अब ऐसे रिचार्ज प्लान जारी करने होंगे। जिसमें सिर्फ कॉलिंग और एसएमएस की सुविधा हो।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast