Delhi Encounter: दिल्ली में जैतपुर-कालिंदी कुंज रोड पर दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ के बाद स्पेशल सेल ने रोहित गोडारा-गोल्डी बराड़ गिरोह से जुडे दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की हत्या की साजिश रच रहे थे। इन्होंने मुंबई और बेंगलुरु में रेकी तक की थी। पुलिस ने आरोपियों के पास से हथियार और बाइक बरामद की है।
जानकारी के अनुसार, मुठेभड़ के बाद गिरफ्तार हुए दोनों बदमाशों की पहचान हो चुकी है। पहला राहुल जोकि हारियाणा के पानीपत का रहने वाला है। वहीं, दूसरा साहिल जो भिवानी का रहने वाला है। यह दोनों बदमाश रोहित गोदारा-गोल्डी बराड़-वीरेंद्र चारण गिरोह से जुड़े हुए थे। यह दोनों मशहूर स्टैंप-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी की हत्या की साजिश रच रहे थे। बता दें कि मुनव्वर ने 2024 में बिग बॉस का खिताब जीता था। साथ ही उनके इंस्टाग्राम पर 14.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं।
गुप्ता सूचना के आधार पर हुई फायरिंग
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 'दिल्ली पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस टीम को सूचना मिली कि हरियाणा के तिहरे हत्याकांड के आरोपी दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के आसपास घूम रहे हैं। कालिंदी कुंज इलाके के पुश्ता रोड पर जाल बिछाया गया। तड़के करीब 3 बजे पुश्ता रोड पर एक बाइक आती दिखाई दी, जिसे रुकने का इशारा किया गया। लेकिन बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लग गई। इसके बाद राहुल और साहिल नाम के दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया गया।
Leave a comment