Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Election: मुश्किल में प्रवेश सिंह वर्मा, जूते बांटने के मामले में एफआईआर के आदेश

Delhi Election: मुश्किल में प्रवेश सिंह वर्मा, जूते बांटने के मामले में एफआईआर के आदेश

Order OF FIR On Parvesh Verma: नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में भारतीय जनता पार्टी  के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। रिटर्निंग ऑफिसर ने मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन प्रभारी को वर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए पत्र लिखा है।

शिकायत उस घटना से जुड़ी है, जिसमें वर्मा को वाल्मीकि मंदिर परिसर में मतदाताओं को जूते बांटते हुए दिखाया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने अधिवक्ता रजनीश भास्कर के एक व्हाट्सएप संदेश के आधार पर शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें वर्मा को महिला मतदाताओं को जूते बांटते हुए कथित तौर पर दिखाए जाने वाले दो वीडियो शामिल थे।   

आप ने लगाया था आरोप        

दरअसल, नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने बुधवार यानी 15जनवरी को नामांकन किया। पर्चा दाखिल करने से पहले प्रवेश वर्मा ने पूरे लाव-लश्कर के साथ यात्रा निकाली और समर्थकों के साथ पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। नामांकन दाखिल करने और पदयात्रा निकालने से पहले प्रवेश वर्मा ने मंदिर पहुंचकर त्रिशूल-गदा थामा और भगवान के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने अपने हाथों से महिलाओं को जूते पहनाए। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने भी उन पर वोटर्स को लालच देने का आरोप लगाया है।   

रिटर्निंग ऑफिसर ने दर्ज कराई शिकायत   

अब थाना प्रभारी को लिखे पत्र में रिटर्निंग ऑफिसर ने कहा कि मैं यह बताना चाहता हूं कि डॉ. रजनीश भास्कर, एडवोकेट ने व्हाट्सएप पर शिकायत की है कि प्रवेश सिंह वर्मा, भाजपा उम्मीदवार, मंदिर मार्ग, पुलिस स्टेशन के पास वाल्मीकि मंदिर के धार्मिक परिसर में नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं को बांट रहे हैं। शिकायतकर्ता ने दो वीडियो भेजे हैं, जिसमें प्रवेश साहिब सिंह वर्मा महिलाओं को जूते बांट हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो और शिकायत पहले ही सुबह 10:36 बजे आपके आधिकारिक व्हाट्सएप नंबर पर नीचे हस्ताक्षरकर्ता द्वारा भेजी गई थी।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Protest: दिल्ली में एक महीने और तैनात रहेंगे 20 हजार अर्धसैनिक जवान, राहुल गांधी की याचिका पर SC में सुनवाई

Delhi Protest:दिल्ली में लगातार हो रहे विरोध प्रदर्शनों और आगामी त्योहारों को देखते हुए केंद्र सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा फैसला लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली में तैनात करीब 20 हजार अर्धसैनिक बलों के जवानों की तैनाती अगले एक महीने तक बढ़ा दी गई है। इसका मतलब है कि दिवाली तक राजधानी में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की मौजूदगी बनी रह सकती है। सूत्रों के अनुसार, खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट और

Kal Ka Mausam 13 October 2026:देश के कई राज्यों में बारिश और आंधी का अलर्ट, जानें दिल्ली-UP समेत पूरे भारत का हाल

Kal Ka Mausam 23 October 2026:13 अक्टूबर 2026 को देश के कई हिस्सों में मौसम बदलने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और छत्तीसगढ़ समेत कई क्षेत्रों में बारिश, गरज-चमक और तेज हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में भी बारिश की गतिविधियां जारी रहने की संभावना है। हालांकि, मौसम का असर हर राज्य और जिले में अलग-अलग हो सकता है।

गांधी परिवार से जुड़े नेशनल हेराल्ड केस में नया मोड़, AJL की संपत्तियों पर रोक लगाने से दिल्ली HC का इनकार

National Herald Case: दिल्ली हाई कोर्ट ने आज 12 अक्टूबर 2026 सोमवार को एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड (AJL) को नेशनल हेराल्ड मामले में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत अपीलीय न्यायाधिकरण के समक्ष अपनी कुर्क संपत्तियों की रिहाई की मांग करने से रोकने के लिए अंतरिम आदेश पारित करने से इनकार कर दिया। न्यायमूर्ति सचिन दत्ता प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी गई थी जिसमें कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी, यंग इंडियन, AJL और अन्य आरोपियों के खिलाफ धन शोधन की शिकायत पर संज्ञान लेने से इनकार कर दिया गया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast