Search KhabarFast

Press ESC to close

ईद के मौके पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन के बीच बातचीत, शुभकामनाएं के साथ दिया शांति का संदेश

ईद के मौके पर पीएम मोदी और ईरानी राष्ट्रपति पेजेश्कियन के बीच बातचीत, शुभकामनाएं के साथ दिया शांति का संदेश

PM Modi News: ईद के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ईरान के राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेजेश्कियन से फोन पर बात कर ईद-उल-फितर और ईरानी नए साल नवरोज की शुभकामनाएं दी। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने मिडिल ईस्ट के मौजूदा हालातों और सुरक्षा के मुद्दों पर चर्चा भी की। इसकी जानकारी पीएम मोदी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर एक पोस्ट को साझा करते हुए दी।

पोस्ट के जरिए पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति डॉ. मसूद पेज़ेश्कियन से बात की और ईद-उल-रोज़ की शुभकामनाएं दीं। हमने आशा व्यक्त की कि यह त्योहारी मौसम पश्चिम एशिया में शांति, स्थिरता और समृद्धि लाए। क्षेत्र में महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे पर हुए हमलों की निंदा की, जो क्षेत्रीय स्थिरता के लिए खतरा हैं और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करते हैं। उन्होंने बताया कि नौकायन की स्वतंत्रता की रक्षा और यह सुनिश्चित करने के महत्व को दोहराया कि जहाजरानी मार्ग खुले और सुरक्षित रहें। ईरान में भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए ईरान के निरंतर समर्थन की सराहना की।

पूरे देश में मनाया जा रहा ईद का त्योहार

आज पूरे देश में Eid al-Fitr सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने वाला खास मौका होता है। रमज़ान के पूरे महीने रोज़ा रखने के बाद जैसे ही चांद नजर आता है, पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ जाती है। आज लोगों ने सुबह की शुरूआत ईद की नमाज से की।  जहां मस्जिदों और ईदगाहों में हजारों लोग एक साथ सिर झुकाकर अल्लाह का शुक्र अदा करते हैं।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi EV Policy 2026: 1 लाख की सब्सिडी से बदलेगा इलेक्ट्रिक वाहनों का बाजार, जानें कौन उठा सकेगा लाभ

Delhi EV Policy 2026: दिल्ली सरकार ने EV पॉलिसी 2.0 लॉन्च कर दी है। इस नई नीति का मकसद पुरानी पेट्रोल-डीजल गाड़ियों को हटाकर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देना है। इसके लिए कुल 200 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया गया है।

दिल्ली में ट्रांसपोर्ट का नया दौर...2028 से पेट्रोल टू-व्हीलर्स को नहीं मिलेगी मंजूरी, EV ड्राफ्ट हुआ जारी

Delhi EV policy 2028: दिल्ली सरकार ने आज ‘दिल्ली इलेक्ट्रिक व्हीकल पॉलिसी 2026-2030’ का ड्राफ्ट जारी कर दिया है। इस ड्राफ्ट का सबसे बड़ा और सख्त प्रावधान यह है कि 1 अप्रैल 2028 से राजधानी में पेट्रोल या डीजल से चलने वाले किसी भी नए स्कूटर या बाइक का रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।

तेल कंपनियों पर आफत...डीजल एक्सपोर्ट ड्यूटी 55.5 रुपये तक बढ़ी, मिडिल ईस्ट संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला

Diesel Export Tax Hike: मिडिल ईस्ट संकट और अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में उछाल के बीच केंद्र सरकार ने डीजल निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी को बढ़ाकर 55.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। पहले यह ड्यूटी 21.5 रुपये प्रति लीटर थी।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast