Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में की जनसुनवाई, कहा- जनसंवाद ही सुशासन की आत्मा है

Delhi News: सीएम रेखा गुप्ता ने मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में की जनसुनवाई, कहा- जनसंवाद ही सुशासन की आत्मा है

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान राजधानी के विभिन्न इलाकों से आए नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने जनता की समस्याएं, शिकायतें और सुझाव बड़ी गंभीरता से सुने तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल कार्यवाही के स्पष्ट निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्रवाई हो, ताकि लोगों को उनके अधिकारों और सेवाओं का लाभ समय पर मिल सके।

जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री ने शिकायतकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से बात की और उनके सुझावों और समस्याओं को जल्द से जल्द निपटान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का प्रयास है कि शासन-प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को समाप्त किया जाए और जनभागीदारी से शासन को और अधिक पारदर्शी और उत्तरदायी बनाया जाए।

हमारे ‘सुशासन’ का संकल्प और मजबूत होता है- सीएम रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसंवाद ही सुशासन की आत्मा है। जनता से जुड़ना, उनकी बातें सुनना और समाधान देना ही सच्चे लोकतंत्र की पहचान है। इसी संवाद से हमारे ‘सुशासन’ का संकल्प और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा सदन में यह जनसुनवाई कार्यक्रम दिल्ली सरकार के ‘जनसहभागिता और पारदर्शी शासन’ के प्रयासों की एक महत्वपूर्ण कड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पहल के माध्यम से सरकार जनता के द्वार तक पहुंचने और उनकी समस्याओं के स्थायी समाधान का संकल्प लेकर काम कर रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

केरलम विधानसभा चुनाव से पहले शशि थरूर पर हमला, बीच सड़क पर रोका काफिले; गनमैन से भी की मारपीट

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast