दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरेगा गांधी परिवार, निशाने पर होंगे AAP के टॉप थ्री नेता

दिल्ली विधानसभा चुनाव में उतरेगा गांधी परिवार, निशाने पर होंगे AAP के टॉप थ्री नेता

DELHI ELECTION: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस और आप पार्टी के बीच सियासी घमासान मचा हुआ है। कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी के टॉप थ्री नेताओं के खिलाफ चुनावी हमला तेज कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जंगपुरा से मनीष सिसोदिया और कालका से सीएम आतिशी के खिलाफ गांधी परिवार चुनावी मैदान में उतारने की तैयारी कर रहे है।

दिल्ली में प्रियंका की निकलेगी पदयात्रा

दिल्ली चुनाव में केजरीवाल के खिलाफ कांग्रेस की ओर से संदीप दीक्षित चुनाव में खड़े है। सूत्रों की माने तो, संदीप दीक्षित के लिए कांग्रेस पार्टी के सांसद राहुल गांधी चुनावी प्रचार में जुट गए है। वहीं 25 जनवरी को अलका लांबा के लिए प्रियंका गांधी दिल्ली की सीएम के खिलाफ पदयात्रा निकालेंगी।   

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा का कहा कि, अब हम दिल्ली में दम से लड़ रहे हैं। तो डर क्यों लग रहा है। साथ ही क्यों इंडिया गठबन्धन से कांग्रेस को बाहर करने की बात होती है। उन्होंने आगे कहा, हम लड़ रहे हैं और लड़ेंगे। दिल्ली को पिछले 10 साल से खंडहर बनाने वालों से लड़ाई होगी।

कांग्रेस के निशाने पर टॉप थ्री

बता दें, केजरीवाल के खिलाफ संदीप दीक्षित, आतिशी के खिलाफ अलका लाम्बा चुनावी मैदान में खड़े है। साथ ही 16 फीसदी मुस्लिम आबादी वाली जंगपुरा सीट से वरिष्ठ नेता ताजदार बाबर के बेटे फरहाद सूरी को उतारा गया है। इन तीन उम्मीदवारों को उतार कर कांग्रेस ने आप पार्टी के टॉप थ्री को निशाने पर लिया है।

AAP-कांग्रेस में मच गया सियासी घमासान

दरअसल, इससे पहले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और आप मिलकर मुकाबला कर चुकी है। लेकिन चुनाव में सफलता हाथ नहीं लगी थी। उसके बाद अब दिल्ली विधानसभा में दोनों ही पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मुकाबला कर रही है। वैसे तो दिल्ली के पूर्व सीएम रह चुके केजरीवाल को पहले लग रहा था, कि कांग्रेस के साथ फ्रेंडली फाइट होगी। लेकिन जिस प्रकार से कांग्रेस ने आप पर हमला बोल रही है। उससे चुनावी मुकाबला और भी रोचक होने वाला हैं।

Leave a comment