Kolkata Doctor Murder: हड़ताल का दिख रहा देशव्यापी असर, मरीजों को हो रही परेशानी, दिल्ली एम्स में ये सेवाएं ठप

Kolkata Doctor Murder: हड़ताल का दिख रहा देशव्यापी असर, मरीजों को हो रही परेशानी, दिल्ली एम्स में ये सेवाएं ठप

Delhi Doctor Strike Update: पश्चिम बंगाल के कोलकता में महिला डॉक्टर की हत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। रेजिंडेंट डॉक्टरों का विरोध प्रदर्शन पश्चिम बंगाल से दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर हड़ताल पर बैठ गए हैं। साथ ही अब इस विरोध प्रदर्शन में सिनियर डॉक्टर भी शामिल हो गए हैं। इस प्रदर्शन में दिल्ली के दो बड़े अस्पताल एम्स और आरएमएल के भी डॉक्टर शामिल हैं। इसके कारण मरीजों को खासा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गौरतलब है कि दिल्ली में केंद्र सरकार के द्वारा संचालित 4 अस्पताल है। इसके अलावा दिल्ली सरकार के 38 अस्पताल है। इन तामाम सरकारी अस्पतालों में लाखों लोग रोजना इलाज के लिए आते हैं।

डॉक्टरों की मांगे क्या है?

दिल्ली में हड़ताल पर बैठे डॉक्टरों ने सरकार के सामने कई मांगे रखी है। डॉक्टरों का कहना है कि लंबे समय से हम सरकार से अस्पताल में सुरक्षित माहौल देने का गुहार लगा रहे हैं। इसके बाद भी कोईकदम नहीं उठाया गया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सफदरगंज अस्पताल में करीब दो हजार रेजिडेंट डॉक्टर हैं। या सभी असहयोग में साथ देंगे। साथ ही डॉक्टरों ने कहा कि कई बार इस अस्पताल में डॉक्टरों से मारपीट की घटना सामने आई है लेकिन इसके बाद भी सरकार इसके खिलाफ कोई सख्त कदम नहीं उठा रही है। गौरतलब है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में सिर्फ आपातकालीन सेवाएं मिलेगी। OPD, वार्ड सेवाएं, जांच लैब सहित अन्य कार्यों में डॉक्टर कोई सहयोग नहीं करेंगे।

कोलकता में क्या हुआ था?

कोलकता में रेजिडेंट महिला डॉक्टर से बालात्कार और हत्या के बाद डॉक्टरों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है। कोलकता में सभी डॉक्टर हड़ताल पर बैठे हुए हैं। साथ ही डॉक्टरों ने पुलिस पर जांच सही तरीके से ना करने का भी आरोप लगाया है। हालांकि, पुलिस ने मुख्य अरोपी को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन डॉक्टरों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। उनका कहनाहै कि सरकार को डॉक्टरों को सुरक्षा देने के लिए कोई सख्त कानून बनाना चाहिए। साथ ही डॉक्टरों ने सोमवार को देशव्यापी हड़ताल पर बैठे हुए हैं।

देश में दिख रहा बंद का असर

रेजिडेंट डॉक्टरों ने 12 अगस्त को देशव्यापी बंद का ऐलान किया था। जिसका असर देशभर में देखने को मिल रहा है। दिल्ली के अलावा लखनऊ में डॉक्टरों ने सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन किया है। तो वहीं हरियाणा में भी डॉक्टरों ने कोलकता में हुई घटना के विरोध में प्रदर्शन किया है। हालांकि, महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स ने 13 अगस्त से हड़ताल पर जाने की बात कही है। उन्होंने कहा है कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती है, तब तक हम हड़ताल से नहीं हटेंगे।  

Leave a comment