रणवीर सिंह के एक्टिंग की एक बार फिर कायल हुईं दीपिका, बताया कैसी लगी फिल्म

रणवीर सिंह के एक्टिंग की एक बार फिर कायल हुईं दीपिका, बताया कैसी लगी फिल्म

Ranveer Singh: रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चाओं में चल रही है। दोनो फिल्म का जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। वहीं ये फिल्म दर्शकों को भी काफी पसंद आ रही है। इसी बीच रणवीर कपूर अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ एक मजेदार वीडियो शेयर करते हुए बताया कि उन्हें कैसी लगी रॉकी और रानी की प्रेम कहानी।

वीडियो किया शेयर

दरअसल हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें वो अपनी वाइफ और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के साथ फिल्मके गाने 'झुमका' का हुक-स्टेप करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं वीडियो के आखिर में दीपिका फिल्म में रणवीर सिंह का एक डायलॉग भी बोलती हैं और ये भी कहती हैं कि ये रणवीर सिंह से बेहतर कोई और नहीं कर सकता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा - "उन्हें ये पसंद आई है.." बताते चलें, बीते दिन ये दोनों फिल्म को सिनेमाघर में देखने पहुंचे थे इसी दौरान कार में ये वीडियो बनाया गया।

इतने करोड़ की कर ली है कमाई

वहीं इस फिल्म की बात करें तो रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बीते शुक्रवार को रिलीज की गई थी। इसके साथ ही ये फिल्म दर्शकों को काफी पसंद भी आ रही है। इस फिल्म के साथ करण जौहर 7 साल बाद डायरेक्शन में वापसी कर रहे हैं। बताते चलें, रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने अबतक 27.15 करोड़ की कमाई कर ली है।

Leave a comment