CORONA VIRUS UPDATES: कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, जानें पिछले 24 घंटों में कोरोना के कितने मामले आए समाने

CORONA VIRUS UPDATES: कोरोना के दैनिक मामलों में गिरावट, जानें पिछले 24 घंटों में कोरोना के कितने मामले आए समाने

नई दिल्ली: पूरे विश्व में कोरोना की तीसरी कहर की शुरूआत हो चुकी है. लेकिन भारत में कोरोना के दैनिक मामले में गिरवट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24घंटों में कोरोना के 41हजार 322मामले सामने आए हैं. वहीं पिछले 24घंटों में 485कोरोना मरीजों की मौत हुई है.

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 93 लाख 51 हजार 110तक पहुंच गई हैं. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1लाख 36 हज़ार 200 हो गई है. साथ ही देश मे अब तक 87लाख 59हजार 969लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हुए हैं.

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24घंटे में कोरोना के 5हजार 482नए मरीज सामने आए है. साथ ही 98मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 5,17, 238हो गए है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 38 हजार 181हो गई है.

देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में अब तक 18,08,550लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, पिछले 24 घटों में महाराष्ट्र मे कोरोना के 6,185  मामले दर्ज किए गए है. इसके साथ ही 85लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो गई है.

Leave a comment