Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, कहा- नरेंद्र मोदी आज विश्व के चमकते सितारे है

राहुल गांधी के बयान पर अनिल विज का पलटवार, कहा- नरेंद्र मोदी आज विश्व के चमकते सितारे है

Haryana News: हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान कि प्रधानमंत्री की छवि धूमिल हो चुकी है पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राहुल गांधी को अपना चश्मा साफ कर लेना चाहिए क्योंकि यदि चश्में पर धूल जमी हुई हो तो सबकुछ धुंधला नजर आता है। नरेंद्र मोदी आज विश्व के चमकते सितारे है, सारे विश्व में पीएम मोदी को मान-सम्मान से बुलाया जाता है। प्रधानमंत्री ने जो करके दिखाया इस देश में उसको मानना चाहिए व सच को स्वीकार करना चाहिए।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कहा था कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह का कार्यकाल समाप्त होने वाला है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने तंज कसते हुए कहा कि सपने देखने पर किसी सरकार ने प्रतिबंध नहीं लगाया है, कोई सपना देख सकता है। केजरीवाल स्वयं डूब चुके हैं और डूबा हुआ आदमी सपने लेता रहे, मगर उनके सपने कभी सच नहीं होंगे।

सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकारें निभा रही हैं- अनिल विज

एआईएमआईएम नेता के बयान कि उन्हें 11विधायक मिल जाए तो यूपी में मुसलमान को मारेगा उसे मुठभेड़ में मार गिराएंगे और मदरसों की रक्षा करेंगे पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनके जैसे और भी कुछ नेता है जो कई बार ऐसा बोलते हैं। यह गलतफहमी के शिकार हैं, देश में कानून का राज है और सख्ती से राज है। उसका पालन करते हुए सारे लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी सरकारें निभा रही हैं।

अफजल अंसारी के बयान पर किया पलटवार

फिल्म धुरंधर 2में अतीक अहमद के चित्रण पर सपा सांसद अफजल अंसारी के बयान कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी मगर फिल्म सच्ची घटनाओं पर आधारित नहीं है पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि जब उन्होंने फिल्म ही नहीं देखी तो उन्हें कैसे पता कि फिल्म का मतलब क्या है और क्या उसमें दिखाना चाहते हैं व क्या बताना चाहते हैं। जब उन्होंने फिल्म देखी ही नहीं तो फिर ऐसा बयान देना केवल जनता में इस प्रकार की दुर्भावना फैलाना, इसके अलावा कोई काम नहीं है।

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: नमी में छूट को लेकर हरियाणा सरकार से दीपेंद्र हुड्डा का सवाल, राजस्थान का दिया उदाहरण

HARYANA NEWS: हरियाणा के झज्जर में अनाज मंडी का दौरा करने पहुंचे रोहतक लोकसभा से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों,आढ़तियों व अधिकारियों से बातचीत की। उनके साथ झज्जर की विधायक गीता भुक्कल और बादली विधायक कुलदीप वत्स भी मौजूद रहे। दौरे के दौरान दीपेंद्र हुड्डा ने मंडी की व्यवस्थाओं पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि यहां हालात बिल्कुल भी संतोषजनक नहीं हैं।

महिला आरक्षण बिल के खिलाफ लामबंद हुआ विपक्ष! कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने बताई विरोध की वजह

position Stands On Women Reservtion Bill: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने महिला आरक्षण बिल को लेकर पार्टी का रुख साफ किया है। उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण बिल के तरीके और प्रावधानों का विरोध करेंगे। हालांकि, उन्होंने कहा कि वह महिला आरक्षण के विरोध में नहीं है।

तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को बताया Selected CM, Elected CM को हटाने के लिए दी बधाई

Tejashwi Yadav on Samrat Choudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन के महज कुछ घंटों बाद विपक्षी नेता तेजस्वी यादव ने नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर तीखा तंज कसा है। आरजेडी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी को “Selected CM” करार देते हुए बधाई दी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast
ताज़ा खबरों के लिए नोटिफिकेशन चालू करें