
Arvind Kejriwal Lashesh Out On Home Ministry: दिल्ली में विधानसभा का सत्र जारी है। इसी बीच चुनाव करीब देखते हुए अरविंद केजरीवाल लगतार केंद्र सरकार पर निशाना साध रहे हैं। वो कोई मौका नहीं चूक रहे हैं, ताकी माहौल को अपने पक्ष में बनया जाए। हाल में उन्होंने दूसरी बार गृह मंत्रालय पर निशाना साधा है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की कानून व्यवस्था बदतर हो चुकी है। अपराधियों ने कब्जा कर रखा है। जगह-जगह पर नशा बिक रहा है।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जब से अमित शाह देश के गृह मंत्री बने हैं। तब से दिल्ली की कानून-व्यवस्था खत्म हो चुकी है। मैं काफी समय तक चुप रहा क्योंकि इसपर राजनीति नहीं करना चाहता था लेकिन,धीरे-धीरे स्थिति कंट्रोल होने के बजाए बदतर होती गई। तो मेरे से चुप नहीं रह गया। उन्होंने कहा कि मैं दिल्ली के लोगों से मिल रहा हूं। लोगों ने बताया कि दिल्ली के कोन-कोने नशा बिक रहा है।
गैंगस्टर का हौसला बढ़ाः केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में महिलाएं असुरक्षित है। गैगस्टर व्यापारियों की दुकानों पर गोलिया चला रहे हैं। भाजपा को यह नहीं दिखता है। वह कहते हैं दिल्ली में कोई मुद्दा नहीं है। गृह मंत्री अमित शाह को दिल्ली की चिंता नहीं है। आज सुबह दिल्ली में ट्रिपल मर्डर हुआ है। मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आम आदमी की सुरक्षा मायने नहीं रखती है। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा को कहना चहता हूं कि आप चाहे मेरे ऊपर कितने हमले कर लो। मैं दिल्ली की सुरक्षा व्यवस्था का मुद्दा उठाता रहूंगा।
पंजाब में बड़ा हादसा टलाः केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा कि पंजाब में एक घटना घटी, पूर्व मुख्यमंत्री सुखबीर बादल पर किसी ने गोली चलाने की कोशिश की लेकिन, पंजाब पुलिस की सतर्कता के कारण बड़ा हादसा टल गया। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना का निंदा करता हूं। पंजाब को बदनाम करने की साजिश हो रही है। इसके पीछे कई ताकतें शामिल है। केजरीवाल ने कहा जिस तरह से पुलिस ने न सिर्फ घटना को रोका बल्कि पूरे देश के सामने एक उदाहरण पेश किया। पंजाब पुलिस ने उदाहरण पेश किया कि कैसे सतर्कता के साथ कानून व्यवस्था को बनाए रखा जा सकता है।
Leave a comment