Gerater Noida: निक्की मर्डर केस में पुलिस का सख्त रुख, एनकाउंटर में आरोपी पति विपिन के पैर में लगी गोली

Gerater Noida: निक्की मर्डर केस में पुलिस का सख्त रुख, एनकाउंटर में आरोपी पति विपिन के पैर में लगी गोली

 Nikki Murder Case: ग्रेटर नोएडा दहेज कांड में  एक बड़ी खबर सामने आ रही है। निक्की को जलाकर मारने वाले क्रूर पति विपिन के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें उसके पैर में गोली लग गई। पुलिस के अनुसार, आरोपी विपिन हिरासत से भागने की कोशिश में था और कुछ हद तक सफल भी हुआ। लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और उसका पीछा किया। फिर भी वह पकड़ में नहीं आया। आखिरकार, पुलिस ने गोली चलाई, जो सीधे विपिन के पैर में लगी। काफी मुश्किलों के बाद पुलिस उसे पकड़ने में कामयाब रही और उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया।

पिता ने की सख्त कार्रवाई की मांग

पुलिस के अनुसार, निक्की हत्याकांड के आरोपी विपिन को उस दुकान पर ले जाया जा रहा था, जहां से उसने थिनर की बोतल खरीदी थी। इस दौरान विपिन ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद पुलिस ने गोली चलाई, जो उसके पैर में लगी। मृतक निक्की के पिता भिखारी सिंह ने आज तक से बातचीत में कहा कि पुलिस का कदम सही था, क्योंकि अपराधी हमेशा भागने की कोशिश करते हैं। उन्होंने विपिन को अपराधी करार देते हुए बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की। दूसरी ओर, विपिन ने बेशर्मी से दावा किया कि उसे कोई पछतावा नहीं है और उसने निक्की की हत्या नहीं की, बल्कि वह खुद मर गई। उसने कहा कि पति-पत्नी में झगड़े आम बात हैं।

Leave a comment