
कौशांबी: कंझावला हत्याकांड के बाद उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी में कंझावला जैसा मामला सामने आया है। बता दें कि,युवती बाजापुर गांव में कोचिंग जा रही थी,तभी कार सवार युवक ने टक्कर मार दी। आरोप है कि कार ने साइकिल सवार लड़की को 200 मीटर तक घसीटा भी है। छात्रा की हालत गंभीर है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ये घटना 1 जनवरी की है।
आपको बता दें कि,हादसे के बाद कार भी गड्ढे में जा गिरी और घायल कार सवार को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं परिजनों की तरफ से यही शिकायत की गई है कि छात्रा को 200 मीटर तक घसीटा गया, लेकिन ने पुलिस ने इस बात से इंकार किया है।
हालाकि,आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया गया है। मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के देवखारपुर गांव की रेणु देवी नाम की महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री कौशल्या देवी एक जनवरी को दोपहर में कंप्यूटर की क्लास लेने मंझनपुर जा रही थी, तभी रास्ते में बीजापुर गांव के पास उसकी मौत हो गयी।

Leave a comment