Search KhabarFast

Press ESC to close

दोस्त करता था गर्लफ्रेंड को मैसेज, प्रेमी को नहीं आया पसंद, दे डाली ये खौफनाक सजा!

दोस्त करता था गर्लफ्रेंड को मैसेज, प्रेमी को नहीं आया पसंद, दे डाली ये खौफनाक सजा!

Hyderabad crime: हैदराबाद से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने गर्लफ्रेंड से बात करने पर कथित तौर पर अपने दोस्त की हत्या कर दी और उसके शव को कई टुकड़ों में बांट दिया। हत्या के बाद आरोपी पुलिस स्टेशन पहुंचा और  खुद को संरेडर कर दिया।  पुलिस ने शव को बरामद कर लिया और आगे की जांच शुरू कर दी है।

लड़की से बात करना युवक को पड़ा भारी

दरअसल हैदराबाद में 22वर्षीय एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज करने और उससे बात करने पर कथित तौर पर अपने दोस्त की हत्या कर उसके शव को कई टुकड़ों में बांट दिया। इसकी जानकारी पुलिस को देर रात (25 फरवरी) पता चली, जब शख्स खुद को संरेडर करने पुलिस स्टेशन पहुंचा। आरोपी ने बताया कि उसने कथित तौर पर दोस्त की गला घोंट कर हत्या की और शव का सिर काट दिया। इतना ही नहीं उसने मृत दोस्त का दिल निकाल दिया और उसकी उंगलियों और प्राइवेट पार्ट तक को काट दिया।

दोस्त को उतारा मौत के घाट

पुलिस के मुताबिक, आरोपी से पहले उसके मृत दोस्त के उसकी प्रेमिका से संबंध थे। मृत नवीन, हरिहर कृष्णा और लड़की एक ही कॉलेज में थे। दोनों युवकों को युवती से प्यार हो गया। नवीन ने पहले उससे अपने प्यार का इजहार किया और दोनों डेटिंग करने लगे। कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए और लड़की हरिहर कृष्ण के साथ रिश्ते में आ गई। ब्रेकअप के बावजूद नवीन लगातार लड़की के संपर्क में था और उसे मैसेज और कॉल करता रहता था, जिससे कृष्णा बुरी तरह परेशान था। इस मामले को लेकर 17फरवरी को दोनों के बीच हाथापाई हुई और इसी दौरान कृष्णा ने नवीन की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसे युवक के शव के साथ दरिंदगी की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

HARYANA NEWS: फरीदाबाद में प्रेम के नाम पर युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार की छोटी बहन भी आरोपी!

Faridabad Crime: हरियाणा के फरीदाबाद के रोशन नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचे दिल्ली निवासी एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई।मृतक की पहचान 25वर्षीय मानस राय के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भजे दिया।

UP एसटीएस को मिली बड़ी सफलता, चार आतंकी गिरफ्तार, पाकिस्तान के लिए कर रहे थे काम

Four Terrirsot Arrested:उत्तर प्रदेश एसटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। देश विरोधी गतिविधि में शामिल चार आतंकियों को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया है। इनमें जो

दोस्ती बनी दुश्मनी! बहन से छेड़छाड़ पर दोस्त को दी दर्दनाक मौत, खेत में दफनाया शव; 9 महीने बाद ऐसे उठा पर्दा

Farrukhabad Murder Case: उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में दोस्ती के रिश्ते को खून से रंग देने वाली एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बहन से छेड़छाड़ करने के गुस्से में एक युवक ने अपने ही दोस्त की गला घोंटकर हत्या कर दी और शव को खेत में गाड़ दिया। चौंकाने वाली बात यह है कि यह घटना करीब 9महीने पहले 20जुलाई की है। हालांकि, शव का कंकाल अब बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast