
नई दिल्ली: सीरियल किलर चार्ल्स शोभराज,जो एशिया के सबसे वांछित अपराधियों में से एक है, उसको नेपाल की शीर्ष अदालत ने बुधवार को उसकी रिहाई के निर्देश दिया है। बता दें कि, 1970 के दशक में चार्ल्स शोभराज ने एशियन देशों में कई हत्याओं को अंजाम दिया था। शोभराज को "द बिकनी किलर" के रूप में भी जाना जाता है।नेपाल की सुप्रीम कोर्ट ने चार्ल्स को बुधवार को उसकी उम्र के कारण उसकी रिहाई का आदेश देते हुए एक फैसला सुनाया और कहा कि, "उसे लगातार जेल में रखना कैदी के मानवाधिकारों के अनुरूप नहीं है।"
क्या है बिकनी किलर की पूरी कहानी
आपको बता दें कि,एशिया के सबसे वांछित अपराधियों में से एक चार्ल्स शोभराज का जन्म 6 अप्रैल,1944 को फ्रांस के साइगॉन में एक भारतीय पिता और वियतनामी मां के घर हुआ था।उसके माता-पिता की कभी शादी नहीं हुई थी। चार्ल्स ने अपने बचपन के दिनों में छोटे-छोटे अपराध शुरू कर दिए थे। उसे 1963 में चोरी के लिए अपनी पहली जेल की सजा मिली थी। शोभराज को "द बिकनी किलर" के रूप में भी जाना जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शोभराज ने थाईलैंड में 14 सहित दक्षिण और दक्षिण पूर्व एशिया में कम से कम 20 पर्यटकों की हत्या की थी।
बीबीसी और नेटफ्लिक्स ने चार्ल्स की जिंदगी पर वेबसीरीज भी बनाई
चार्ल्स शोभराज का नाम 20 से अधिक हत्याओं से जुड़ा था। वह पुरुष पीड़ितों के पासपोर्ट का इस्तेमाल अपने अगले सफर के लिए करता था। बीबीसी और नेटफ्लिक्स ने चार्ल्स की जिंदगी पर वेबसीरीज भी बनाई है। 1976 में एक फ्रांसीसी पर्यटक की दिल्ली के एक होटल में जहर खाने से मौत हो जाने के बाद चार्ल्स को भारत में गिरफ्तार किया गया था और हत्या के लिए 12 साल की सजा सुनाई गई थी। शोभराज ने आखिरकार 21 साल जेल में बिताए और 1986 में वो जेल से भाग निकला और पुलिस ने उसे गोवा में फिर से पकड़ लिया। इसके बाद शोभराज 1997 में रिहा हुआ और पेरिस चला गया, लेकिन 2003 में नेपाल में फिर से उसे देखा गया। वहां से उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
Leave a comment