आईपीएल स्टार रिंकू सिंह को योगी सरकार का गिफ्ट, बेसिक शिक्षा विभाग में मिली अफसरी की जिम्मेदारी

आईपीएल स्टार रिंकू सिंह को योगी सरकार का गिफ्ट, बेसिक शिक्षा विभाग में मिली अफसरी की जिम्मेदारी

Cricket Rinku Singh News:उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को उनकी शानदार खेल उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए बेसिक शिक्षा विभाग में अधिकारी के पद पर नियुक्त करने का निर्णय लिया है। रिंकू को खेल कोटे के तहत अलीगढ़ जिले में सहायक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। आईपीएल में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी और भारतीय क्रिकेट टीम में उम्दा प्रदर्शन के लिए पहचाने जाने वाले रिंकू को यह बड़ा तोहफा योगी आदित्यनाथ सरकार की ओर से दिया गया है।

इंटरनेशनल पदक जीतने पर मिली नियुक्ति

रिंकू सिंह भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज़ है। साथ ही वो आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हैं। श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज को 3-0 से जीतने के बाद भारतीय टीम के स्टार बैटर रिंकू सिंह को फील्डर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड मिला। जिसके चलते उनके खेल क्षेत्र में इंटरनेशनल पदक जीतने पर उन्हें योगी सरकार द्वारा विशेष नियमावली 2022 के तहत बेसिक शिक्षक अधिकारी के पद पर नियुक्ति देने का फैसला किया है। क्रिकेटर रिंकू को सभी जरूरी दस्तावेजों को संबंधित पोर्टल पर अपलोड करने को कहा गया है। दस्तावेजों की पुष्टि और सत्यापन के बाद, रिंकू का प्रोविजनल अपॉइंटमेंट की जाएगी ।

रिंकू सिंह की नई जिम्मेदारी और सामाजिक जीवन

अलीगढ़ के रिंकू सिंह को उत्तर प्रदेश सरकार ने 16 मई, 2025 के आदेश के तहत अमीन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के पद पर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके प्रशासनिक कौशल और समर्पण को दर्शाती है। इसके साथ ही, रिंकू सिंह ने हाल ही में 8 जून, 2025 को लखनऊ में समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज के साथ विवाह किया। उनकी पत्नी प्रिया मछलीशहर लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। यह जोड़ा अपनी सामाजिक और राजनीतिक सक्रियता के लिए जाना जाता है।  

क्रिकेट में रिंकू का ऐतिहासिक प्रदर्शन

साल 2023 में रिंकू सिंह ने क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया था, जब उन्होंने आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए गुजरात टाइटंस के खिलाफ एक असंभव जीत हासिल की। आखिरी ओवर में 29 रन की जरूरत थी, और रिंकू ने गेंदबाज यश दयाल की पांच गेंदों पर लगातार पांच छक्के जड़कर टीम को जीत दिलाई। अलीगढ़ के साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले रिंकू के पिता गैस सिलेंडर वितरण का काम करते थे, और रिंकू ने भी बचपन में उनके साथ काम किया। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से उन्होंने क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई।

 

Leave a comment