ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की भारत को सलाह, बोलें-अगले टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए मौका

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान की भारत को सलाह, बोलें-अगले टेस्ट मैच में इस खिलाड़ी को मिलना चाहिए मौका

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज हो चुका है। पहले मैच में ही टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा। लीड्स टेस्ट में पांच शतकों के बावजूद भारतीय टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। इसे भारतीय क्रिकेट इतिहास की सबसे शर्मनाक हार में से एक माना जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 371रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे इंग्लैंड की टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। इस हार के बाद कई पूर्व क्रिकेटरों ने अगले मैच के लिए टीम में बदलाव की मांग की है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क का मानना है कि भारतीय टीम प्रबंधन को बचे हुए मैचों के लिए प्लेइंग इलेवन में कुलदीप यादव को शामिल करना चाहिए।

कुलदीप यादव को लेकर माइकल क्लार्क का सुझाव

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने अपने बियॉन्ड  23पॉडकास्ट में भारतीय टीम की गेंदबाजी रणनीति पर चर्चा करते हुए सुझाव दिया कि कुलदीप यादव को आगामी टेस्ट मैचों की प्लेइंग इलेवन में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुलदीप एक ऐसे गेंदबाज हैं जो विकेट चटकाने की क्षमता रखते हैं और मौजूदा टेस्ट में भारत के गेंदबाजी आक्रमण से कहीं बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। क्लार्क का मानना है कि इंग्लैंड के बल्लेबाज, जो आक्रामक क्रिकेट खेलने के लिए जाने जाते हैं, कुलदीप की गेंदबाजी के सामने मुश्किल में पड़ सकते हैं। अगर कुलदीप अपने सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में हों, तो वे इस सीरीज में गेम-चेंजर साबित हो सकते हैं।

इंग्लैंड में टेस्ट जीतने के लिए 20विकेट लेना जरूरी है- क्लार्क

क्लार्क ने यह भी कहा कि भारतीय टीम प्रबंधन अक्सर एक अतिरिक्त बल्लेबाज को प्राथमिकता देता है, जिसके कारण वे एक प्रमुख स्पिनर को शामिल करने से चूक जाते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि इंग्लैंड में टेस्ट जीतने के लिए 20विकेट लेना जरूरी है। जसप्रीत बुमराह निश्चित रूप से गेंदबाजी आक्रमण के लीडर हैं, लेकिन अन्य तेज गेंदबाजों को और बेहतर प्रदर्शन करना होगा। क्लार्क के अनुसार, बाकी तेज गेंदबाजों ने कुछ मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन उन्हें विकेट लेने के लिए नए तरीके अपनाने की जरूरत है।

न्यूजीलैंड के खिलाफ कुलदीप ने खेला था आखिरी टेस्ट

बाएं हाथ के अपरंपरागत स्पिनर कुलदीप यादव की बात करें तो उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना आखिरी टेस्ट मैच अक्टूबर 2024में खेला था। लेकिन इसके बाद एक चोट के चलते वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में नहीं खेल पाए थे। बता दें, कुलदीप ने भारत के लिए अब तक 13टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने अब तक 56विकेटअपने नाम किए है। अब ये देखने वाली बात होगी की  क्या टीम इंडिया  एजबेस्टन में खेले जाने वाले इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में कुलदीप यादव को मौका देती है या नहीं।

 

Leave a comment