
नई दिल्ली: एशिया कप 2022 का आगाज 27 अगस्त से होने वाला है। वही संयुक्त अरब में आयोजित होने वाले इस टूर्नामेंट का पहला मैट श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला जाएगा। इसके अलावा टूर्नामेंट का पहला मैच 27 अगस्त को खेला जाएगा, जबकि 11 सितंबर को फाइनल खेला जाएगा। वहीं भारत अपना पहला मैच 28 अगस्त को अपने चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा। इस बार भारत और पाकिस्तान को टूर्नामेंट जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है, लेकिन टी-20 फॉर्मेट होने के चलते श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान जैसी टीमों को खारिज नहीं किया जा सकता है।
बता दें कि, पहली बार एशिया कप साल 1984 में UAEमें खेला गया था,जिसमें भारत ने जीत हासील की थी। इस टूर्नामेट का आयोजन हर2 साल में किया जाता है। वही आखिरी बार इस टूर्नामेंट का आयोजन साल 2018 में किया गया था। साल 2020 में कोरोना के चलते इसका आयोजन नही किया गया था। पहले एशिया कप सिर्फ वनडे फॉर्मेट में खेला जाता था, लेकिन साल 2016 में पहली बार यह टूर्नामेंट टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था। इसके अलावा अब तक इस टूर्नामेंट का आयोजन 14 बार किया जा चुका है, जिसमें भारत ने करीब 7 बार ट्रॉफी हासील की है। जबकी इस रेस में दूसरे स्थान पर श्रीलंका की टीम ने 5 बार बाजी मार ली है।
एशिया कप के विजेताओं की लिस्ट
1984 – भारत
1986 - श्रीलंका
1988 - भारत
1991 - भारत
1995 - भारत
1997 - श्रीलंका
2000 - पाकिस्तान
2004 - श्रीलंका
2008 - श्रीलंका
2010 - भारत
2012 - पाकिस्तान
2014 – श्रीलंका
2016 - भारत
2018 - भारत
Leave a comment