Search KhabarFast

Press ESC to close

इंडियन प्रीमियर लीग को अश्विन ने कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया ऐलान

इंडियन प्रीमियर लीग को अश्विन ने कहा अलविदा, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर किया ऐलान

Ravichandran Ashwin Retires from IPL: इंटरनेशलन क्रिकेट से संन्यास के बादरविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)को भी अलविदा कह दिया है। उन्होंने संन्यास की घोषणा के बाद अपने 16 साल के शानदार सफर पर विराम दिया है। आईपीएल में अश्विन ने अपने सफर की शुरूआत चेन्नई सुपर किंग्स (CSK)के साथ की थी, वहीं इस अपने सफर को समाप्त भी उसी टीम के साथ किया। हालांकि, अश्विन ने क्रिकेट से पूरी तरह संन्यास नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि वह दुनियाभर की टी20लीग्स में खेलना जारी रखेंगे, जिससे वह नए अवसरों की तलाश में रहेंगे।

सोशल मीडिया पर एक पोस्ट को साझा करते हुए अश्विन ने संन्यास का ऐलान किया हैं। उन्होंने लिखा कि आज मेरे लिए खास दिन है और इसलिए एक नई शुरुआत भी, कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत लाता है, मेरा IPL करियर अब खत्म हो रहा है, लेकिन अब मैं दुनिया की अलग-अलग लीग्स में क्रिकेट का नया सफर शुरू कर रहा हूं। अश्विन ने कहा कि मैं सभी फ्रेंचाइजियों का शुक्रगुजार हूं, जिन्होंने मुझे यादगार मोमेंट और रिलेशन दिए। सबसे ज़्यादा धन्यवाद IPL और BCCI को, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया। आगे आने वाले वक्त को इंजॉय करने का इंतजार है।

एक नजर उनके सफर पर

यह घोषणा अश्विन के प्रशंसकों के लिए आश्चर्यजनक थी, लेकिन उनकी नई पारी में वैश्विक टी20लीग्स में उनके अनुभव और रणनीतिक कौशल को देखना रोमांचक होगा। बता दें कि अश्विन ने IPL में 220मैच खेले, जिसमें उन्होंने 187विकेट लिए और 833रन बनाए। अपने संन्यास की घोषणा में उन्होंने BCCI और सभी फ्रेंचाइजियों का आभार व्यक्त किया।

तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेलते रहेंगे अश्विन!

बताया जा रहा है कि अश्विन तमिलनाडु प्रीमियर लीग (TNPL) में डिंडीगुल ड्रैगन्स के लिए खेलते रहेंगे, जहां वह कप्तान हैं और 2024में खिताब जीत चुके हैं। इसके अलावा, वह लीजेंड्स लीग जैसे टूर्नामेंट में भी हिस्सा ले सकते हैं, हालांकि इसकी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चीन में भारत की बेटियों का जलवा, वर्ल्ड कप में ईशा सिंह ने गोल्ड तो मनु भाकर ने जीता ब्रॉन्ज मेडल

ISSF World Cup: चीन के हांगझोऊ में हो रहे ISSF वर्ल्ड कप (राइफल/पिस्टल/शॉटगन) में भारतीय पिस्टल शूटर्स ईशा सिंह और मनु भाकर ने महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल इवेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और ब्रॉन्ज़ मेडल जीते और प्रतियोगिता में भारत का शानदार सफर जारी रखा।

भारत के ऋषिकांत सिंह का कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में बड़ा कारनामा, पुरुषों के 60KG वेटलिफ्टिंग वर्ग में जीता सिल्वर मेडल

Rishikant Singh: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के चानंबम ऋषिकांत सिंह ने अपने देश का नाम राशन कर दिया है। उन्होंने पुरुषों के 60 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग के फाइनल मुकाबले में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता।

Vaibhav Sooryavanshi: वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया का पूरा साथ, ईशान किशन बोले- सोशल मीडिया से दूर रहो, क्रिकेट पर ध्यान दो

भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि टीम के सभी सीनियर खिलाड़ी 15 वर्षीय वैभव को छोटे भाई की तरह मानते हैं और हर कदम पर उनका मार्गदर्शन करते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast