
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 की नीलामी के दौरान कुल 10 फ्रेंचाइजी अपनी टीम में कुछ मजबूत खिलाड़ियों को शामिल करने के लिए बोली लगाएंगी। जहां एक तरफ आईपीएल 2023 की नीलामी एक मिनी ऑक्शन है, इसलिए कई ऐसी फ्रेंचाइजियों ने खिलाड़ियों को पहले से ही अपनी टीम में रखा है। इसके साथ ही आईपीएल 2023 के फाइनल ऑक्शन पूल में कुल 405 खिलाड़ी है, जिनमें से एक टीम को केवल 25 खिलाड़ियों का चयन करने की अनुमति दी गई है।
बता दें कि इन 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं और 132 अन्य देशों के हैं, जिनमें चार सहयोगी देशों के है। इसमें 119 कैप्ड खिलाड़ी, 282 अनकैप्ड खिलाड़ी और सहयोगी देशों के 4 खिलाड़ी है। वर्तमान में कुल 87 स्लॉट हैं, जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों के लिए आरक्षित है। वायकॉम 18 के पास भारत और भारतीय उपमहाद्वीप में आईपीएल 2023 के लिए डिजिटल अधिकार है। ऐसे में नीलामी को जियो सिनेमा ऐप और वेबसाइट पर लाइव-स्ट्रीम किया जाएगा।
कब होगा 2023 का IPL मिनी ऑक्शन
इंडियन प्रीमियर लीग का मिनी ऑक्शन शुकवार यानि की 23 दिसंबर को कोच्चि, केरल में शुरू होगा। नीलामी भारतीय समयानुसार दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी।
Leave a comment