नई दिल्ली: बंगाल विधानसभा का विशेष सत्र आज से शुरू होने वाले है, जिसमें ममता बनर्जी सरकार ने रेप विरोधी कानून पेश किया। इस कानून का उद्देश्य रेप के दोषियों को मौत की सजा देना है। यह पहल भाजपा के समर्थन के साथ आगे बढ़ रही है, जिसने घोषणा की है कि वे इस विधेयक का समर्थन करेंगे, हालांकि वे ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग को लेकर भी अपना विरोध जारी रखेंगे। ...
Haryana Assembly Elections 2024: हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में सियासी उठा-पटक तेज हो गई है। कई नेताओं ने दल बदल कर सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा का दामन थाम लिया है। जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पूर्व नेता अनूप धानक, राम कुमार गौतम, और जोगी राम सिहाग ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जॉइन की। इस कदम से भाजपा को 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा उपचुनाव में एक महत्वपूर्ण बढ़त मिलती है। ...
Train Roko Aandolan: संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर मोर्चा का धरना 13 फरवरी से हरियाणा से सटे पटियाला के शंभू और संगरूर जिले के खनौरी बार्डर पर जारी है। यह धरना अब 200 दिन पूरे कर चुका है। सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका यह मामला अब तक अनसुलझा है, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। किसानों ने स्पष्ट कर दिया है कि वे हरियाणा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का विरोध करेंगे। ...
एक युवक कार को ईदगाह में ले जाने के प्रयास करने पर शाही मस्जिद ईदगाह को बम से उड़ने की धमकी दी है। ...
Haryana Assembly Election: हरियाणा में BJPलगातार तीसरी बार सत्ता पर काबिज होने की योजना बना रही है, लेकिन कांग्रेस से कड़ी चुनौती का सामना कर रही है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा को आगे करके कांग्रेस जाट समुदाय का वोट बैंक अपने नाम कर चुकी है। इस बीच, BJPजाटों के साथ-साथ अन्य महत्वपूर्ण समुदायों को लुभाने के लिए कई रणनीतियाँ अपना रही है। ...
Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सीनियर कांग्रेस नेता ने पूरे परिवार के साथ जहर खाकर जीवन खत्म कर लिया। कांग्रेसी नेता जांजगीर चांपा जिले के रहने वाले थे। उनकी बिलासपुर में अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। ...
Rain FuryIn Andhra Pradesh And Gujarat:आंध्र प्रदेश और गुजरात में हाल की बाढ़ और भारी बारिश ने व्यापक तबाही मचाई है। आंध्र प्रदेश में अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि गुजरात में बाढ़ की वजह से 26 लोगों की मौत हो चुकी है। इन दोनों राज्यों में मिलाकर कुल 36 लोग इस आपदा के शिकार हुए हैं। ...
Bahraich Wolf Attacks Again: सात दिन बाद शनिवार की रात को हरदी थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग स्थानों पर भेड़िए ने हमला किया, जिससे एक मासूम समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। भेड़िए के हमलों की बढ़ती घटनाओं ने क्षेत्र में एक बार फिर दहशत पैदा कर दी है। ...
शनिवार को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर बेगूसराय के बलिया प्रखंड में एक जनता दरबार के दौरान हमला करने की कोशिश की गई। इस दौरान मंत्री वहां से निकल रहे थे कि एक व्यक्ति ने उन पर मुक्का मारा। इस हमले में गिरिराज सिंह बाल-बाल बच गए। घटना की जानकारी मिलते ही वहां मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। हमलावर को मुस्लिम युवक सैफी बताया जा रहा है, जो स्थानीय वार्ड का पार्षद है। ...
Haryana Election: चुनाव आयोग ने हरियाणा विधानसभा चुनाव की तारीखों में बदलाव किया है। अब हरियाणा में मतदान 1 अक्टूबर की बजाय 5 अक्टूबर को होगा। इसके अलावा, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर दोनों राज्यों की मतगणना की तारीख भी बदल दी गई है। पहले 4 अक्टूबर को होने वाली मतगणना अब 8 अक्टूबर को होगी। ...