Delhi-NCR Schools Hybrid Mode:दिल्ली-NCR में बढ़ते प्रदूषण के स्तर को देखते हुए स्कूलों के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए गए हैं। 18 जनवरी को दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 'सीवियर' श्रेणी में पहुंच गया, जिसके बाद कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-IV को लागू कर दिया। इस आदेश के तहत दिल्ली और एनसीआर के स्कूलों में कक्षाएं हाइब्रिड मोड में संचालित की जाएंगी, ताकि छात्रों को जहरीली हवा से बचाया जा सके। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यह फैसला छात्रों की स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। ...
नोएडा के सेक्टर 150 में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर पानी से भरे गड्ढे में कार समेत गिरने से 27 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर की मौत हो गई। इस हादसे ने नोएडा प्रशासन पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। युवराज के पिता ने नोएडा प्रशासन पर कई आरोप लगाए हैं। ...
Cold Wave and Rain Alert:देशभर में शीतलहर और घने कोहरे की मार जारी है, लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज 19 जनवरी से मौसम में बदलाव की शुरुआत हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली से बिहार तक बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारों का अलर्ट जारी किया है, जबकि हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना है। उत्तर भारत में घना कोहरा और ठंडी हवाओं से विजिबिलिटी कम बनी हुई है, जिससे यात्रा प्रभावित हो रही है। IMD के अनुसार, दो पश्चिमी विक्षोभों का असर 19 से 24 जनवरी तक रहेगा। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में क्राइम और बेरोजगारीबढ़ रहा है , हरियाणा में कई गैंग वारदात को अंजाम दे रही है। साथ ही हुड्डा ने शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडापर तंज कसा। ...
Delhi-Sonipat Earthquake:देश की राजधानी दिल्ली के एनसीआर क्षेत्र में आज 19 जनवरी सोमवार सुबह अचानक भूकंप के झटकों ने लोगों को चौंका दिया। सुबह करीब 8:44 बजे (IST) मैग्नीट्यूड 2.8 का हल्का भूकंप आया, जिसका केंद्र नॉर्थ दिल्ली में था। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, भूकंप की गहराई मात्र 5 किलोमीटर थी, जिससे हरियाणा का सोनीपत समेत आसपास के इलाकों में झटके महसूस किए गए। लोग घरों से बाहर निकल आए, लेकिन किसी भी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई रिपोर्ट नहीं आई है। ...
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने रविवार को आर. के. पुरम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 100करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों की शुरुआत की। इन कामों के तहत इलाके की सड़कों को बनाया और ठीक किया जाएगा। पुरानी और जर्जर चौपालों की मरम्मत होगी, कम्युनिटी सेंटरों को नया रूप दिया जाएगा और पार्कों को सुंदर बनाया जाएगा। लोगों की सेहत के लिए पार्कों में ओपन जिम के उपकरण लगाए जाएंगे और जरूरत वाले स्थानों पर चारदीवारी भी बनाई जाएगी। इन विकास कार्यों से क्षेत्र के लोगों को बेहतर आने-जाने की सुविधा, सुरक्षित सार्वजनिक स्थान, आधुनिक सामुदायिक सुविधाएं और साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा। ...
Delhi Fog and Pollution:देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में 19 जनवरी की सुबह की शुरुआत घने कोहरे और जहरीली हवा के साथ हुई, जिसने निवासियों को दोहरी मुसीबत में डाल दिया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, शहर का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 418 से 483 तक पहुंच गया, जो 'सीवियर' श्रेणी में आता है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने घने कोहरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सुबह के समय विजिबिलिटी जीरो से 100 मीटर तक सीमित रही। ठंडी हवाओं और पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से स्थिति और बिगड़ी, जिससे हेल्थ एक्सपर्ट्स ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस की बीमारियों से पीड़ित लोगों को घर में रहने की सलाह दी है। ...
आईएएस परी बिश्नोई सिर्फ अपने प्रशासनिक काम के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्टाइल और फैशन सेंस को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। ...
पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई प्रेरणादायक पहल ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत रविवार को नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने पालिका ग्राम, एनडीएमसी फ्लैट्स, लक्ष्मीबाई नगर, नई दिल्ली में विशेष वृक्षारोपण अभियान #EkPedMaaKeNaamOnSunday में भाग लिया। ...
इंदौर से बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला अपने बेटे अंजनेश शुक्ला की शादी के बाद खूब चर्चा में रहे थे। इस शादी को शाही बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी गई। ...