UP NEWS: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का बयान एक बार फिर चर्चा का केंद्र बन गया है। उन्होंने यूपी के बांदा जिले में एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जिस दिन तिरंगे में चांद आ गया, उस दिन न वर्मा बचेंगे, न शर्मा। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक हल्के तक सियासी संग्राम शुरू हो गया है। ...
देश के करोड़ों नौकरीपेशा लोगों के लिए EPFO ने एक बड़ा और राहत भरा अपडेट दिया है. अप्रैल 2026 से कर्मचारी अपने PF का पैसा सीधे UPI के जरिए निकाल सकेंगे। यानी अब लंबे फॉर्म, क्लेम और इंतजार की झंझट काफी हद तक खत्म होने वाली है। ...
आज लोग हर छोटे बड़े खर्चे के लिए क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते हैं। क्रेडिट कार्ड उपयोग करने पर आपको कई फायदे मिलते हैं, जो आपको डेबिट कार्ड पर नहीं मिल पाते। क्रेडिट कार्ड में रिवॉर्ड प्वाइंट, कैशबैक जैसे फायदे मिल जाते हैं। ...
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का अभिवादन किया। साथ ही उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नितिन नबीन को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत बधाई व शुभकामनाएं देता हूं। बीते कई महीनों से संगठन पर्व यानि पार्टी की छोटी सी इकाई से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की व्यापक प्रक्रिया लोकतांत्रिक तरीके से, भाजपा के संविधान की भावना को ध्यान में रखकर लगातार चल रही थी। आज उसका विधि पूर्वक समापन हुआ है। संगठन पर्व का यह विशाल आयोजन भाजपा की लोकतांत्रिक आस्था, संगठनात्मक अनुशासन और कार्यकर्ता केंद्रित सोच का प्रतीक है। ...
Nitin Nabin 12th BJP National President: भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आज एक नया अध्याय लिखा गया। 45 वर्षीय वरिष्ठ नेता नितिन नबीन ने आज राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। सोमवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद राष्ट्रीय चुनाव अधिकारी डॉ. के. लक्ष्मण ने घोषणा की कि नबीन के नाम पर ही एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ। यानी अब नितिन नवीन भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष बन चुके हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहें। ...
भारतीय तेल कंपनियां हर सुबह 6 बजे पेट्रोल की कीमतें जारी करती हैं. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज, 20 जनवरी 2026 को भी राष्ट्रीय बाजार में तेल के भाव स्थिर हैं। ...
Delhi Air Pollution: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण की समस्या लगातार गंभीर बनी हुई है। ग्रेडेड रिस्पॉन्स एक्शन प्लान (GRAP) के स्टेज-4को लागू किए जाने के बावजूद प्रदूषण के स्तर में कोई कमी नहीं आई है। कमिशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने अपनी हालिया समीक्षा में सरकारी विभागों की खराब परफॉर्मेंस को जिम्मेदार ठहराया है, जहां नियमों के पालन में कमी और समन्वय की कमी को प्रमुख कारण बताया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि GRAP सिर्फ समस्या के लक्षणों पर काम करता है, जबकि मूल कारणों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा। ...
Weather Update:देश के उत्तरी हिस्सों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। जहां पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बर्फबारी हो रही है, वहीं मैदानी इलाकों में ठंड की तीव्रता कम हो रही है और पारा ऊपर चढ़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, अगले सात दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से कई राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना बनी हुई है। खासकर दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे इलाकों में 22 से 24 जनवरी तक छिटपुट बारिश हो सकती है। ...
Saina Nehwal Retirement:भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल ने आखिरकार अपने संन्यास की पुष्टि कर दी है। 35 वर्षीय साइना ने कहा कि उनके घुटने की पुरानी समस्या अब उन्हें खेलने से रोक रही है। उन्होंने हाल ही में एक पॉडकास्ट में खुलासा किया कि वे पिछले दो सालों से प्रतिस्पर्धी मैच नहीं खेल रही थीं, लेकिन अब औपचारिक रूप से इस फैसले की घोषणा कर रही हैं। ...
संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान सोमवार को दिल्ली पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, जिससे पता चलता है कि भारत उनके दौरे को कितनी अहमियत देता है ...