MP NEWS: अभी मध्य प्रदेश के इंदौर में दूषित पानी पीने से मरने वालों का आंकड़ा भी थमा नहीं था कि महू क्षेत्र में फिर से दूषित पानी का कहर देखने को मिला। बीते 15 दिनों के भीतर करीब दो दर्जन लोग बीमार पड़ गए हैं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, नलों से आ रहे पानी की गुणवत्ता खराब है, जिसके बाद कई लोगों को उल्टी-दस्त, बुखार और पेट दर्द जैसी शिकायतें हुई हैं। मरीजों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। ...
HARYANA NEWS: जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा के गिजाड़ोध गांव निवासी 26 वर्षीय सिपाही मोहित शहीद हो गए। इस हादसे में सेना का वाहन गहरी खाई में गिर गया,जिसमें मोहित सहित कुल 10 जवानों ने देश सेवा करते हुए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। शहीद मोहित की शहादत की खबर मिलते ही गिजाड़ोध गांव समेत पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ...
उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर से स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। इसके कारण हड़कंप मच गया है। स्कूल को ये धमकी ईमेल के जरिए मिली है। सूचना के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंच कर सर्च ऑपरेशन चला रही है। ...
Today Weather Update: उत्तर भारत में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। शुक्रवार की सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश हो रही है। वहीं जम्मू-कश्मीर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में भारी बर्फबारी हो रही है। श्रीनगर से लेकर शिमला और मनाली तक बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है, जिससे सड़क और हवाई यातायात पर असर पड़ा है। ...
बैंकिंग सेक्टर में करियर बनाने का सपना देख रहे युवाओं के लिए शानदार मौका सामने आया है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने ऑफिसर कैडर के तहत कुल 350 पदों पर भर्ती की घोषणा की है।यह भर्ती फॉरेन एक्सचेंज ऑफिसर (स्केल-III) और मार्केटिंग ऑफिसर (स्केल-I) के पदों के लिए की जा रही है। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में स्थित भारत की सबसे बड़ी शिक्षण संस्थान जाट शिक्षण संस्थान में दो दिवसीय सर चौधरी छोटूराम जी की 145वीं जयंती समारोह का आखिरी दिन था। इस जयंती के कार्यक्रम में राजनीतिक एवं सामाजिक बुद्धि जीवियों ने भाग लिया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुती भी छात्र छात्राओं द्वारा प्रस्तुत की गई। ...
Aaj Ka Mausam: हरियाणा के कई जिलों में बारिश ने ठंडक ला दी है। शुक्रवार अल सुबह बारिश शुरू हुई तो साथ ही बिजली भी गुल हो गई। मौसम में पिछले कुछ दिनों से लुकाछिपी का खेल चल रहा है। गुरुवार को दिन में तेज धूप निकलने से लोगों को ठंड से थोड़ी राहत जरूर मिली थी। हरियाणा के साथ-साथ राजधानी दिल्ली के मौसम में भी बदलाव देखने को मिला है। सुबह के समय काले बादलों ने पूरी दिल्ली को घेर लिया है। ...
शुक्रवार को दिल्ली-NCR में बारिश और कड़ाके की ठंड का डबल अटैक हो सकता है। वहीं कल पहाड़ी इलाकों पर भारी बर्फबारी देखने को मिलेगी।आखिरकार एक ऐसा पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है जिसे सही मायनों में “तीव्र पश्चिमी विक्षोभ” कहा जा सकता है। ...
Delhi News: दिल्ली को भारत की सोलर कैपिटल बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने आज कृषि भूमि पर सौर संयंत्र लगाने की प्रक्रियाओं को सरल बनाने की घोषणा की। दशकों से चली आ रही लालफीताशाही को समाप्त करते हुए, विभाग ने स्पष्ट किया है कि ऊंचे (Elevated) सौर सिस्टम लगाने से दिल्ली भूमि सुधार अधिनियम, 1954 का उल्लंघन नहीं होता। इसके साथ ही हरित ऊर्जा परियोजनाओं के लिए भूमि उपयोग परिवर्तन (Chnage in Land Use) की आवश्यकता समाप्त कर दी गई है। ...
Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार को आजादपुर मेट्रो स्टेशन परिसर में आधार सेवा केंद्र का शुभारंभ किया। इस केंद्र के शुरू होने से आसपास के लोगों को आधार से जुड़ी सेवाएं अब अपने घर के पास ही मिल सकेंगी। यहां आधार अपडेट, बायोमेट्रिक सुधार, पता बदलवाना, बच्चों का आधार पंजीकरण और अन्य जरूरी काम आसानी से हो सकेंगे। ...