HARYANA NEWS: हरियाणा के यमुनानगर जिले से एक लापरवाही का मामला सामने आया है। सिजेरियन ऑपरेशन के दौरान महिला के गर्भ में सर्जिकल स्पंज छोड़ देने और फिर करीब आठ महीने तक झूठी अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन रिपोर्ट बनाकर सच्चाई छिपाने के आरोप में आखिरकार पुलिस ने पांच डॉक्टरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। यह कार्रवाई कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी के सख्त आदेशों के बाद की गई है। ...
Shankracharya Awimukteshwaranand Row: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती और माघ मेला प्रशासन का विवाद हाईकोर्ट तक पहुंच गया है। अधिवक्ता गौरव द्विवेदी ने ...
Haryana Weather Forecast:हरियाणा में सर्दी का सितम अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, राज्य में अगले कुछ दिनों में ठंडी हवा और कोहरे के असार रहेंगे। लेकिन 01 फरवरी को एक नई पश्चिमी विक्षोभ की वजह से प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ तेज हवाएं भी चलेगी। IMD का कहना है कि यह बदलाव उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ से जुड़ा है, जो हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी भी ला सकता है। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल से स्वास्थ्य सेवाओं की लचर व्यवस्था को उजागर करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अस्पताल में टीबी से पीड़ित 35वर्षीय महिला सुमित्रा की मौत के बाद उसके परिजनों को शव घर ले जाने के लिए कोई सरकारी शव वाहन नहीं मिल सका। मजबूरी में परिवार को महिला के शव को ठेले पर रखकर घर ले जाना पड़ा। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के सोनीपत में ED की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। शुक्रवार सुबह ED की टीम ने शहर के चर्चित बिल्डर जॉनी त्यागी के आवास समेत अन्य ठिकानों पर छापेमारी शुरू की, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सेक्टर-14स्थित उनके मकान पर सुबह से ही तलाशी अभियान जारी है। ...
SC Stay New UGC Rule: यूजीसी के नए नियम को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। गुरुवार यानी 29 जनवरी को इस मामले की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट में हुई। सुप्रीम कोर्ट ने फिलहाल ...
Himachal Heavy Snowfall:हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटों में हुई भारी बर्फबारी और बारिश ने आम जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। राज्य के ऊपरी इलाकों में बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है, जबकि निचले क्षेत्रों में भूस्खलन और बर्फीली सड़कों ने यातायात को पूरी तरह ठप कर दिया है। राज्य आपातकालीन ऑपरेशन सेंटर (एसईओसी) की रिपोर्ट के अनुसार, लगभग 885 सड़कें बंद हैं, जिनमें चार राष्ट्रीय राजमार्ग शामिल हैं। इसके अलावा 3,237 बिजली ट्रांसफॉर्मर प्रभावित हुए हैं और 121 पेयजल योजनाएं बाधित हैं, जिससे हजारों परिवारों को बिजली और पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। ...
Chandigarh Mayor Election:चंडीगढ़ नगर निगम में आज मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए चुनाव हुए,जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बाजी मार ली है। BJP के पार्षद सौरभ जोशी ने चंडीगढ़ मेयरपद जीत लिया है। इस बार चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP), आम आदमी पार्टी (AAP) और कांग्रेस के बीच कड़ा त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि बीत जाने के बाद किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया है, जिससे मुकाबला और भी रोचक बन गया। ...
Mahendragarh Road Accident: हरियाणा के महेंद्रगढ़ में नेशनल हाईवे नंबर 152डी पर गांव बुचावास के समीप बुधवार देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में कार सवार 3लोगों की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। ...
Delhi News:आज संसद सत्र में सर्वेंक्षण पेश किया जाएगा। इससे पहले पीएम मोदी ने संसद परिसर में मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा कि कल आदरणीय राष्ट्रपति जी ने कई मार्गदर्शन वाली बाते हम सभी के सामने रखी थी। सत्र के प्रारंभ में राष्ट्रपति जी ने सांसदों से अपेक्षाएं व्यक्त की हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सांसदों ने उनकी बातों को गंभीरता से लिया होगा। यह सत्र अपने आप में बहुत महत्वपूर्ण सत्र होता है। यह बजट सत्र है। 21वीं सदी का 1/4 हिस्सा बीत चुका है और यह 2/4 का प्रारंभ हो रहा है। 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए यह दौर प्रारंभ हो रहा है। ...