देश

Delhi Weather: दिल्ली में फरवरी ने तोड़ा ठंड का रिकॉर्ड, सर्दी और कोहरे का कहर जारी; जानिए UP-हरियाणा का मौसम

Delhi Weather: दिल्ली में फरवरी ने तोड़ा ठंड का रिकॉर्ड, सर्दी और कोहरे का कहर जारी; जानिए UP-हरियाणा का मौसम

Cold Wave And Fog In Delhi: देश की राजधानी दिल्ली में ठंड अभी भी बरकरार है। मौसम विभाग ने 03फरवरी को घने कोहरे के लिए येलो अलर्ट जारी किया है, जिससे सुबह की विजिबिलिटी प्रभावित हो सकती है। IMD की मानें तो इस साल की फरवरी की शुरुआत 2022के बाद सबसे ठंडी रही है, जहां अधिकतम तापमान 24.6डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया, जो पिछले साल की तुलना में कम है। IMD ने 8फरवरी तक का पूर्वानुमान जारी किया है, जिसमें हल्की बारिश, ठंडी हवाएं और कोहरे की संभावना शामिल है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश और हरियाणा में भी मौसम का पैटर्न समान रहने की उम्मीद है। ...

SIR मुद्दे पर ममता बनर्जी का तीखा हमला, CEC से मीटिंग के बाद बोलीं - EC बन गया BJP का IT सेल...

SIR मुद्दे पर ममता बनर्जी का तीखा हमला, CEC से मीटिंग के बाद बोलीं - EC बन गया BJP का IT सेल...

Mamata Banerjee Attacks EC: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार से मुलाकात के बाद चुनाव आयोग (ECI) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) का आईटी सेल बन चुका है और स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के जरिए बंगाल के मतदाताओं को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने दावा किया कि आयोग ने 58लाख से ज्यादा मतदाताओं के नाम हटाए हैं, बिना उन्हें अपना पक्ष रखने का मौका दिए। बता दें, यह बयान ऐसे समय आया है जब तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने SIR को पक्षपातपूर्ण बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर की है। ...

'जब चीन के सामने भारत खड़ा...', डोकलाम मुद्दे पर राहुल गांधी का सवाल; पूछा - तब 56 इंच की छाती को क्या हुआ था

'जब चीन के सामने भारत खड़ा...', डोकलाम मुद्दे पर राहुल गांधी का सवाल; पूछा - तब 56 इंच की छाती को क्या हुआ था

Rahul Gandhi Doklam statement: 02फरवरी को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान राहुल गांधी ने डोकलाम का जिक्र किया। उन्होंने पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने की अप्रकाशित किताब 'फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी' का हवाला दिया, जिसमें कथित तौर पर लिखा है कि साल 2020के लद्दाख स्टैंडऑफ में सरकार ने सेना को स्पष्ट निर्देश नहीं दिए। उन्होंने कहा 'हर जवान जानता है कि आप जनता से क्या छिपा रहे हैं।' उन्होंने डोकलाम में चीनी टैंकों के घुसने का जिक्र किया और सरकार पर आरोप लगाया कि वह किताब को प्रकाशित होने से रोक रही है। जिसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने नियमों का हवाला देकर इसे पढ़ने की अनुमति नहीं दी, जिससे सदन में हंगामा मच गया और कार्यवाही को मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया। ...

73 दिनों तक चीन के सामने डटी रही भारतीय सेना, डोकलाम टकराव पर राहुल गांधी बोले - जो हुआ सब पता...

73 दिनों तक चीन के सामने डटी रही भारतीय सेना, डोकलाम टकराव पर राहुल गांधी बोले - जो हुआ सब पता...

Rahul Gandhi statement on Doklam Standoff: भारत और चीन के बीच सीमा विवादों की एक लंबी श्रृंखला में डोकलाम स्टैंडऑफ एक अहम अध्याय है। साल 2017में सिक्किम सीमा के पास डोकलाम पठार पर 73दिनों तक चला यह टकराव न केवल दोनों देशों की सैन्य ताकत का परीक्षण था, बल्कि क्षेत्रीय सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा भी साबित हुआ। वहीं, आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने लोकसभा में इस मुद्दे को फिर से उठाया और पूर्व सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवाने की अप्रकाशित किताब का हवाला देते हुए सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सेना को सब कुछ मालूम है, लेकिन सरकार तथ्यों को छिपा रही है। ...

CM योगी ने PM मोदी के विजनरी Budget 2026-27 पर जताई खुशी, बताया कैसे होगा UP का विकास

CM योगी ने PM मोदी के विजनरी Budget 2026-27 पर जताई खुशी, बताया कैसे होगा UP का विकास

CM Yogi On Budget 2026 UP Development: रविवार 01फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026-27 पेश किया। जिसके बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा। उन्होंने इस बजट को 'विकसित भारत' के निर्माण का प्रेरणादायी दस्तावेज करार दिया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों, महिलाओं और मध्यम वर्ग के हितों को प्राथमिकता देता है। साथ ही, राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर और सांस्कृतिक विकास को नई गति प्रदान करेगा। इसके अलावा उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश को इस बजट से कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं और फंडिंग मिली है, जो राज्य की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाएंगी। ...

Haryana News: ‘कांग्रेस को बजट समझ नहीं आया’ बजट को लेकर सीएम नायब सैनी ने किया पलटवार

Haryana News: ‘कांग्रेस को बजट समझ नहीं आया’ बजट को लेकर सीएम नायब सैनी ने किया पलटवार

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार पंजाब के आदमपुर एयरपोर्ट को ‘श्री गुरु रविदास महाराज जी’ के नाम पर आभार जताया। संत रविदास जयंती के पावन अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज को बेहतरीन सौगात दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ये निर्णय श्री गुरु रविदास महाराज जी के शाश्वत आदर्शों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि दी। ...

Delhi News: ‘विकसित भारत’ की सशक्त नींव है यह बजट, दिल्ली को मिलेंगी नई ऊंचाइयां: सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: ‘विकसित भारत’ की सशक्त नींव है यह बजट, दिल्ली को मिलेंगी नई ऊंचाइयां: सीएम रेखा गुप्ता

Delhi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक फरवरी को केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए वित्त वर्ष 2026-27 के आम बजट की सराहना करते हुए इसका खुले दिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को नई ऊर्जा देने वाला है। मुख्यमंत्री के अनुसार, माननीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रतिबिंब है, जो हर नागरिक को सशक्त बनाने, समाज के सभी वर्गों के कल्याण को सुनिश्चित करने और देश की सतत व मजबूत आर्थिक वृद्धि को गति देने का काम करेगा। ...

दिल्ली की विधानसभा में पहली बार ‘प्रशासन आपके द्वार’, तीन हफ्ते में शिकायत समाधान का लक्ष्य- शिक्षा मंत्री आशीष सूद

दिल्ली की विधानसभा में पहली बार ‘प्रशासन आपके द्वार’, तीन हफ्ते में शिकायत समाधान का लक्ष्य- शिक्षा मंत्री आशीष सूद

Delhi News: दिल्ली सरकार के जनसेवा, संवेदनशील और जवाबदेह शासन के एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जनकपुरी के विधायक और दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने आज जनकपुरी विधानसभा क्षेत्र में वार्ड C 104 की समस्याओं के समाधान के लिए गोलवलकर वाटिका, C5-A ब्लॉक, जनकपुरी, दिल्ली में एक भव्य ‘मेगा जन सुनवाई’ कार्यक्रम का आयोजन किया। मेगा जन सुनवाई का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे सुनना, संबंधित विभागों के समन्वय से मौके पर ही समाधान सुनिश्चित करना तथा शासन को और अधिक जन-केंद्रित बनाना है। ...

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में घना कोहरा, हरियाणा में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में घना कोहरा, हरियाणा में बारिश का अलर्ट, जानें कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Aaj Ka Mausam: सुबह के समय राजधानी दिल्ली को कोहरे ने चारों तरफ से घेर लिया। जिसकी वजह से विजिबिलिटी भी का दर्ज की गई है। साथ ही ठंड का असर भी बढ़ गया। दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में कोहरे प्रभावित हुआ है। इसकी वजह से ट्रैफिक काफी ज्यादा प्रभावित रहा। सड़कों पर गाड़ियां रेंगती हुई दिखाई दी। वहीं मौसम विभाग ने कोहरे और बारिश को लेकर पहले ही अलर्ट जारी कर दिया था। ...

Today Gold-Silver Price: खरीद लो सोना-चांदी, सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹1.50 लाख तक हुई सस्ती

Today Gold-Silver Price: खरीद लो सोना-चांदी, सोने की कीमतों में भारी गिरावट, चांदी ₹1.50 लाख तक हुई सस्ती

Today Gold-Silver Price: सोने-चांदी के दामों में लगातार इजाफा हो रहा था। बीते दो दिनों से इस पर रोक लग गई है। सोने और चांदी के दामों में पिछले दो दिनों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। जिसके बाद आम खरीदारों को काफी राहत मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उथल-पुथल के बाद चांदी में करीब 30 हजार की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं सोने के भाव में 10 से 13 हजार की गिरावट दर्ज की गई है। ...