Indus Water Treaty: भारत और पाकिस्तान के बीच इस समय सिंधु नदी के पानी को लेकर विवाद गहरा गया है।जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने बड़ा कदम उठाया है।भारत ने सिंधु जल समझौते (Indus Water Treaty) को स्थगित कर दिया है।इसी बीच, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने भारत के जल प्रबंधन पर भी अहम बातें कहीं हैं। ...
मन की बात के 121वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश-दुनिया को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत आतंकवाद के खिलाफ संदेश से की। पीएम मोदी ने कहा कि कश्मीर में शांति लौट रही थी। वहां, पर्यटकों की संख्या बढ़ रही थी। विकास कार्य तेजी से हो रहे थे। ...
माननीय मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल के दिशा-निर्देश और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी के मार्गदर्शन में गुजरात पुलिस ने गैरकानूनी रूप से राज्य में रहने वाले बांग्लादेशियों के खिलाफ अब तक का सबसे बड़ा अभियान शुरू किया है। ...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत कई मोर्चा पर सख्ती बरत रहा है। एक ओर पाकिस्तान और आतंकियों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है तो वहीं भारत के अंदर वैध और अवैध तरीके से रहने वाले पाकिस्तानियों और बांग्लादेशियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देश पर सभी राज्य सरकार पाकिस्तानियों की पहचान करके देश से बाहर कर रही है। ...
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत कई आयामों पर कार्रवाई कर रहा है। एक ओर जहां पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा रहे हैं तो वहीं जम्मू कश्मीर में रहने वाले आतंकवादियों या उनके मददगारों पर भी सख्ती की जा रही है। इस बीच पहलगाम हमले की जांच की जिम्मेदारी राष्ट्रीय जांच एजेंसी को दे दी गई है। NIA पूरे मामले की जांच करके रिपोर्ट सरकार को सौंपेगी। ...
जम्मू कश्मीर के पहलगाम जिले में बीते दिनों आतंकवादियों ने पर्यटन स्थल पर गोलीबारी की। इस हमले में 26पर्यटकों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद भारत सरकार ने एक्शन लेते हुए सिंधु जल समझौते को रद्द कर दिया है। इस मामले पर बीते दिनों पाकिस्तान के पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टों जरदारी ने विवादित बयान दिया था। ...
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के कुछ दिन बीतने के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी कि RSS के सरसंघचालक मोहन भागवत ने हिंदू धर्म के स्वरूप और अहिंसा के सिद्धांत पर शनिवार को एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। ...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गए लोगों को शनिवार को श्रद्धांजलि अर्पित की। दरअसल सीएम योगी लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी के प्रवाह नियंत्रित करने के कार्य (चैनलाइजेशन) का निरीक्षण और पलिया में जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को अनुदान वितरण करने के बाद एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ...