17 सालों के बाद IPLमें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की जीत के बाद लाखों लोग विक्ट्री परेड में शामिल होने के लिए बुधवार को चिन्नास्वामी स्टेडियम पहुंचे थे। इसी दौरान अव्यवस्था के कारण मची भगदड़ में 11 लोगों को मौत हो गई। वहीं, 30 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। ...
बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की 18 सालके बाद आईपीएल जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ ने शहर को हिलाकर रख दिया। इस दुखद घटना में 11 लोगों की जान चली गई, जबकि 47 से अधिक लोग घायल हो गए। कर्नाटक हाई कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया और गुरुवार को सुनवाई के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह खुलासा हुआ कि स्टेडियम की क्षमता केवल 35,000 दर्शकों की थी। लेकिन अनुमानित 2.5 लाख से अधिक लोग जश्न में शामिल होने पहुंचे। गेट नंबर 7 पर मुफ्त टिकट वितरण की अफवाह ने भीड़ को भयावह बना दिया, जिसके कारण स्थिति अनियंत्रित हो गई। कोर्ट को बताया गया कि पुलिस ने पहले विजय परेड की अनुमति देने से इनकार किया था। ...
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) और एसटीएफ (स्पेशल टास्क फोर्स) की संयुक्त कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। इस अभियान में कुख्यात नक्सली नेता और सेंट्रल कमेटी के सदस्य, 40 लाख रुपये के इनामी नक्सली सुधाकर को मार गिराया गया। ...
UP Bihar Weather Update: मॉनसून की दस्तक ने उत्तर भारत को राहत दी है! मौसम विभाग ने 5 जून 2025 को उत्तर प्रदेश, बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में गरज-चमक के साथ बौछारें मौसम को और सुहावना बनाएंगी। बिहार में कुछ जगहों पर तेज बारिश की संभावना है। लेकिन सावधान! बारिश के इस मजे के बीच उत्तर पश्चिम भारत में अगले पांच दिनों में तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। ...
CM Nayab Saini in Hisar: हरियाणा के हिसार में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बड़ी घोषणा की। गुरुग्राम और हिसार में खास मंडी बनेगी। इस दौरान ने कहा कि प्राकृतिक खेती और जैविक खेती से उत्पादित गेहूं, धान, दालों जैसे उत्पादों के लिए प्राकृतिक और जैविक मंडी गुरुग्राम में बनेगी। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक तथा जैविक खेती से उत्पादित फल, सब्जियों के लिए हिसार में भी प्राकृतिक खेती और जैविक मंडी की स्थापना होगी। हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण के तहत प्राकृतिक तथा जैविक खेती के उत्पादकों को उनकी उपज के मूल्य निर्धारण के लिए हरियाणा में एक समिति बनेगी। ...
MP Road Accident: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। सोहागी पहाड़ के पास चलते ऑटो पर सीमेंट की शीट से लदा ट्रक पलट गया। ऑटो सवार 7 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि प्रयागराज से गंगा स्नान कर यात्री लौट रहे थे। ऑटो सवार सभी यात्री मऊगंज के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। ...
Delhi Saket Court: 05जून को दिल्ली के साकेत कोर्ट परिसर में एक हिंसक घटना में एक कैदी की मौत हो गई। दरअसल, कोर्ट के लॉकअप में दो गुटों के बीच हुई झड़प हो गई, जिसमें एक कैदी की जान चली गई। बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय हुई जब तीन कैदियों को अलग-अलग मामलों की सुनवाई के लिए साकेत कोर्ट लाया गया था। ...
पुणे की लॉ स्टूडेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनोली को गुरुवार, 5 जून 2025 को कलकत्ता हाई कोर्ट ने अंतरिम जमानत दे दी है। शर्मिष्ठा को 30 मई 2025 को कोलकाता पुलिस ने हरियाणा के गुरुग्राम से एक विवादित सोशल मीडिया वीडियो पोस्ट करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस वीडियो में उन्होंने कथित तौर पर "ऑपरेशन सिंदूर" पर बॉलीवुड हस्तियों की चुप्पी की आलोचना करते हुए सांप्रदायिक टिप्पणियां की थीं। ...
HARYANA NEWS:ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी ने बयान पर पलटवार करते हुए अनिल विज ने राहुल की गांधी को गद्दार कहा और उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत की तीनों सेनाओं का और भारत का अपमान किया है इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कर्नाटक की सरकार पर भी IPL की विक्ट्री सेरेमनी में हुए हादसे पर वाहन की सरकार पर व्यवस्था सही नहीं करने के आरोप लगाए। सांसद प्रियंका गांधी के बयान पर भी केबिनेट मंत्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया दी। ...
भारत और पाकिस्तान को बीच उपजे तनाव में राफेल पाइटर जेट की खूब चर्चा हुई थी। भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल राफेल ने सीमापार जमकर तबाही मचाई थी। इस बीच अब राफेल बनाने वाली कंपनीदसॉल्ट एविएशन ने बड़ा फैसला किया है। दसॉल्ट एविएशन और टाटा ग्रुप ने साथ मिलकर बड़ी डील साइन की है। ...