West Bengal News: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फेंके गए देसी बम, TMC पर लगाया आरोप

West Bengal News: भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के घर पर फेंके गए देसी बम, TMC पर लगाया आरोप

BJP MP Arjun Singh Latest news: पश्चिम बंगाल भारतीय जनता पार्टी के सांसद अर्जुन सिंह के घर पर देशी बम से हमला किया गया है। साथ ही कई राउंड फायरिंग भी हुई है। भाजपा सांसद ने एक्स पर वीडियो साझा किया है, जिसमें बम धमाकों, गोलियों की आवाज और एक भीड़ पत्थरबाजी करते दिखाई दे रहे हैं। मौके पर चंद पुलिस वाले भी मौजूद हैं लेकिन इसके बावजूद भीड़ बेखौफ होकर सासंद के घर पर पत्थर फेंक रही हैं। बता दें, पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना के जगद्दल में शुक्रवार को भाजपा सांसद अर्जुन सिंह के आवास पर यह घटना घटी है। जानकारी के अनुसार, इस हमले में सांसद के अलावा उनके सुरक्षा में लगे CRPFका एक जवान भी घायल हुआ है। बता दें, यह पहली बार नहीं है, जब अर्जुन सिंह पर हमला हुआ है। साल 2021 में भी अर्जुन सिंह के घर पर देशी बम फेंके गए थे।

अर्जुन सिंह ने इनपर लगाया आरोप!

भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने वीडियो शेयर करके TMCनेता पर हमला बोला है। उन्होंने लिखा, “'आज सुबह जब सभी नवरात्रि की पूजा में व्यस्त थे, तब NIA मामलों में आरोपी और स्थानीय AITC के पार्षद के बेटे नमित सिंह के संरक्षण में और स्थानीय पुलिस की निगरानी में कई जिहादियों और गुंडों ने मेरे कार्यालय-सह-निवास 'मजदूर भवन' पर हमला कर दिया। स्थानीय पुलिस मूकदर्शक बनी रही, जबकि गुंडे पुलिस के सामने खुलेआम हथियार लहरा रहे थे। इन गुंडों ने करीब 15 बम फेंके, एक दर्जन से अधिक राउंड गोलियां चलाईं। बंगाल पुलिस तृणमूल कांग्रेस की कठपुतली बन गई है। शर्मनाक!'

Leave a comment