अब हरियाणा वासियों को इलाज के लिए नहीं आना होगा दिल्ली, इस शहर में बनने जा रहा देश का 22वां AIIMS

अब हरियाणा वासियों को इलाज के लिए नहीं आना होगा दिल्ली, इस शहर में बनने जा रहा देश का 22वां AIIMS

8 वर्षों के इंतजार के बाद अब गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र को ऑल इंडिया इंस्‍टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानि AIIMS अस्‍पताल मिलने जा रहा है। बता दें कि, जनपद रेवाड़ी के माजरा में बनने जा रहा यह देश का 22 वां AIIMS होगा। यह अस्‍पताल दिल्‍ली AIIMS की तरह ही सभी सुविधाओं से सम्पूर्ण होगा। बता दें कि, आज ही गुरुग्राम AIIMS की चारदीवारी बनाने के लिए 20 करोड़ का टेंडर कर दिया गया है, इसका निर्माण कार्य शुरू करने के साथ ही जल्‍द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों शिलान्‍यास किया जाएगा। 
 
केंद्र सरकार में मंत्री और गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र से सांसद राव इंद्रजीत सिंह की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि AIIMS का निर्माण कार्य शुरू करने के लिए केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय को 200 एकड़ जमीन सौंप दी गई है, चारदीवारी का टेंडर हो चुका है और 10 महीने के अंदर AIIMS  की चारदीवारी बनकर तैयार हो जाएगी। AIIMS परियोजना न केवल स्वास्थ्य क्षेत्र में लोगों को लाभ देगी बल्कि रोजगार के भी नए मौके देगी। 
 
750 बेड का होगा AIIMS रेवाड़ी
 
गुरुग्राम संसदीय क्षेत्र से सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रेवाडी AIIMS में कुल 750 बिस्तरों का अस्पताल होगा और 1500 मरीजों को रोजाना OPD में देखने की सुविधा होगी। इतना ही नहीं इसमें प्राइवेट वार्ड, ट्रामा बेड्स, आयुर्वेद सहित प्राचीन चिकित्‍सा पद्धतियों से इलाज के लिए आयुष बेड की सुविधाएं भी होंगी। साथ ही इस कैंपस में दिल्‍ली AIIMS की तरह ही नाइट शेल्टर, गेस्ट हाउस, 1000 सीटों का ऑडिटोरियम, डॉक्‍टरों व मेडिकल छात्रों के लिए हॉस्टल व रेजिडेंशियल फेसिलिटीज भी तैयार की जाएंगी। स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाओं के अलावा यहां मेडिकल एजुकेशन, नर्सिंग और स्वास्थ्य संबंधित रिसर्च अनुसंधान के लिए भी सेंटर तैयार किए जाएंगे।
 
8 साल में नहीं हो सका निर्माण!
 
बता दें कि, 5 जुलाई वर्ष 2015 को बावल की विकास रैली में मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने रेवाड़ी के माजरा में AIIMS की घोषणा की थी। हालांकि इस बात को 8 साल बीत गए लेकिन AIIMS का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका। फिलहाल अब किसानों से जमीन लेने के बाद केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य एवं परिवार कल्‍याण मंत्रालय को अस्‍पताल निर्माण के लिए जमीन सौंप दी गई है। 

Leave a comment