CORONAVIRUS UPDATES : कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, जानें पिछले 24 घंटों में कोरोना के कितने नए मामले आए समाने

CORONAVIRUS UPDATES : कोरोना के मामलों में भारी गिरावट, जानें पिछले 24 घंटों में कोरोना के कितने नए मामले आए समाने

नई दिल्ली: पूरे विश्व में कोरोना की तीसरी कहर की शुरूआत हो चुकी है. लेकिन भारत में कोरोना के दैनिक मामले में गिरावट दर्ज की जा रही है. देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 18 हजार 732 मामले सामने आए हैं. वहीं देश में कोरोना के मामले 1,01,87,850 दर्ज किया गया है. इसके साथ ही कोरोना से 279  लोगों ने अपनी जान गंवा दी है.

आपको बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार, देश में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या 1 करोड़ 1 लाख 87 हजार 850 तक पहुंच गई है. वहीं कोरोना से जान गंवाने वालों की संख्या अब 1 लाख 47 हज़ार 622 हो गई है. साथ ही देश मे अब तक 97 लाख 61 हजार 538 लोग कोरोना वायरस को मात देने में सफल हो गए हैं.

वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो, दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 655 नए मरीज सामने आए है. साथ ही 23 मरीजों की मौत हुई है. दिल्ली में अब कुल कोरोना मरीजों की संख्या 6,22,094 हो गए है. वहीं दिल्ली में एक्टिव केसों की संख्या 6 हजार 911 हो गई है.

देश में सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य महाराष्ट्र है. महाराष्ट्र में अब तक 19,16,236 लोगों को संक्रमित पाया जा चुका है, पिछले 24 घटों में महाराष्ट्र मे कोरोना के 2,854 मामले दर्ज किए गए है. इसके साथ ही अबतक 18,07,824 लोगों की कोरोना को मात दे दी है.

Leave a comment