
नई दिल्ली: पूरी दुनिया में कोरोना ने कहर मचा रखा है. वहीं हिन्दुस्तान में कोरोना के रोज रिकॉर्ड मामले समाने आ रहे है. वहीं दुनिया के सभी वैज्ञानिक वैक्सीन बनाने में लगे हुए है. वैक्सीन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. दुनिया की सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादन कंपनी ने वैक्सीन का उत्पादन शुरू कर दिया है. बता दें कि ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ने कोरोना वैक्सीन के उत्पादन के लिए सीरम इंस्टिट्यूट को अपना पार्टनर बनाया है.
दुनिया के सबसे बड़ी वैक्सीन उत्पादन कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ने इस वैक्सीन पर काम शुरू कर दिया है. सीरम इंस्टीट्यूट कोडागोनिक्स के CDX-005 वैक्सीन को विकसित करेगा. इसे इंजेक्शन के बजाय आंतरिक रूप से दिया जाएगा. सीरम इंस्टीट्यूट बड़े पैमाने पर इस वैक्सीन का उत्पादन करेगा. इसके लिए ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के साथ एक करार किया है.
आपको बता दें कि कोरोना वैक्सीन के लिए ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी तीसरे चरण का ट्रायल भारत में कर रही है.ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी भारत में इस वैक्सीन का ट्रायल करवा रही है. आपको बता दें कि भारत में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 56 लाख के करीब पहुंच गया है. वहीं देश में कोरोना से अब तक 88,935 लोगों की जान चली गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक भारत में रिकवरी रेट करीब 89 फीसदी तक पहुंच गया है और देश में अब तक 44,97,867 लोग कोरोना से ठीक हो चुके है.
Leave a comment