LOK SABHA ELECTION 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की तीसरी लिस्ट, 57 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

LOK SABHA ELECTION 2024: कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव को लेकर जारी की तीसरी लिस्ट, 57 उम्मीदवारों के नाम का किया ऐलान

LOK SABHA ELECTION 2024:  लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 57 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया हैं। कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति ने एक बैठक की। इस बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने की। तीसरी लिस्ट में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है।  

57 लोकसभा सीटों की तीसरी लिस्ट में, अरुणाचल प्रदेश की 2 सीट, गुजरात की 11 सीट, कर्नाटक की 17 सीट, महाराष्ट्र की 7 सीट, राजस्थान की 6 सीट, तेलंगाना की 5 सीट, पश्चिम बंगाल की 8 सीट और पुडुचेरी की एक सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया गया है। कांग्रेस ने अबतक उम्मीदवारों की तीन लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 39 उम्मीदवार और दूसरी लिस्ट में 43 नामों का ऐलान किया था। अब तक कुल 139 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कांग्रेस ने कर दिया है। कांग्रेस ने पहले दक्षिण राज्यों के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की। जिसके बाद उत्तर भारत की लोकसभा सीट पर उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया जा रहा हैं।

भाजपा ने भी जारी की तीसरी लिस्ट

चुनाव के मद्देनजर भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में भाजपा ने तमिलनाडु के 9 उम्मीदवारों की घोषणा की है। के.अन्‍नामलाई को कोयंबटूर सीट से भाजपा ने चुनावी मैदान में उतारा है। इस लिस्ट में केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन का भी नाम शामिल हैं, जो नीलगिरी से चुनाव लड़ेंगे। फिलहाल ए राजा यहां से सांसद हैं।

Leave a comment