कांग्रेस नेता उदित राज ने नवारो का किया सपोर्ट, बोले- आम भारतीयों को नहीं मिल रहा फायदा  

कांग्रेस  नेता उदित राज ने नवारो का किया सपोर्ट, बोले- आम भारतीयों को नहीं मिल रहा फायदा  

Peter Navarro Statement: अमेरिका के साथ चल रहे टैरिफ वॉर के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो लगातार भारत के विरोध में बयान दे रहे हैं। अपने ताजा बयान में नवारो ने आरोप लगाया कि रूस के साथ तेल की खरीद से भारत के ब्राह्मण को फायदा हो रहा है। देश में नवारो की इस बयान की जमकर आलोचना की गई। इसके साथ ही उन्हें विभाजनकारी बताया गया, लेकिन कांग्रेस के नेता उदित राज ने पीटर नवारो के बयान का सपोर्ट किया है।

कांग्रेस नेता किया नावरो को सपोर्ट

कांग्रेस नेता उदित राज ने नवारो के इस अजीबोगरीब दावे का सपोर्ट किया कि भारत के उच्च जाति के कॉरपोरेट घराने रूस से कच्चे तेल की खरीद से मुनाफा कमा रहे हैं। उदित राज ने कहा कि नवारो जो कहा वह तथ्यात्मक रूप से सही है। पूर्व कांग्रेस सांसद और दलित नेता उदित राज ने आरोप लगाया कि देश में सिर्फ उच्च जाति के कारोबारी ही रूसी तेल खरीद से फायदा उठा रहे हैं।

आम भारतीयों को कोई फायदा नहीं- कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता ने कहा कि मैं पीटर नवारो के इस बयान से पूरी तरह सहमत हूं कि रूस से तेल खरीद से ब्राह्मणों को फायदा हो रहा है। ये सच है कि भारत में कॉरपोरेट घराने बड़े पैमाने पर ऊंची जातियों की ओर से चलाए जाते हैं। वे रूस से तेल खरीदते हैं, उसे रिफाइंड करते हैं और बहुत ऊंचे दामों पर बेचते हैं। आम भारतीयों को इससे कोई फायदा नहीं हो रहा है।

पुतिन को मिल रहा सपोर्ट- नवारो

नवारो ने कहा कि भारत सत्ता वादियों के साथ घुल-मिल रहा है। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े लोकतंत्र को भी सत्ता नदियों की तरह व्यवहार करना चाहिए।  उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा था कि भारत अब रोज 10 लाख बैरल से ज्यादा रिफाइंड पेट्रोलियम निर्यात करता है, जो रूस से आयातित कच्चे तेल की मात्रा के आधे से भी ज्यादा है। इससे होने वाली कमाई भारत के राजनीतिक रूप से जुड़े ऊर्जा दिग्गजों के पास जाती है और सीधे पुतिन के युद्ध कोष में जाती है।  

Leave a comment