Search KhabarFast

Press ESC to close

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर फिर बड़ा वार! दलितों-आदिवासियों के मुद्दे पर लगाए ये आरोप

राहुल गांधी का मोदी सरकार पर फिर बड़ा वार! दलितों-आदिवासियों के मुद्दे पर लगाए ये आरोप

Rahul Gandhi Slams Modi Government: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर एकबार फिर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने दलितों और आदिवासियों का जिक्र करते हुए मोदी सरकार को घेरा है। राहुल गांधी ने कहा, 'दलितों और आदिवासियों के लिए जो सरकारी योजनाएं हैं, उनके लिए बजट में उचित हिस्सेदारी मिलने के लिए कानून का बनाया जाना बेहद जरूरी है।' जहां राहुल गांधी ने कानून बनाए जाने की मांग की तो वहीं केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप भी लगा दिए।
 
राहुल गांधी ने की ये मांग
राहुल गांधी ने पीएम मोदी और केंद्र सरकार से भी दलितों और आदिवासियों को सत्ता में भागीदारी देने के लिए भी ठोस कदम उठाने की अपील की है। दरअसल, राहुल गांधी ने हाल ही में दलित और आदिवासी समुदायों से जुड़े शोधकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं से मीटिंग की थी जिसकी जानकारी खुद उन्होंने ही दी।
 
लगा दिया बड़ा आरोप
राहुल गांधी बोले, 'और आदिवासी समुदायों से जुड़े शोधकर्ताओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुझसे मुलाकात के दौरान दलितों और आदिवासियों के लिए केंद्रीय बजट का एक निश्चित हिस्सा आवंटित करने के लिए कानून बनाए जाने की मांग की है। कर्नाटक और तेलंगाना में ऐसे कानून पहले से ही लागू हैं जिनकी बदौलत इन समुदायों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है।' राहुल गांधी ने इसके साथ ही अपनी पीठ की थपथपाई। राहुल ने कहा, 'यूपीए सरकार के समय राष्ट्रीय स्तर पर दलितों और आदिवासियों के लिए 'उप-योजनाएं' शुरू की गई थीं लेकिन मोदी सरकार ने इन योजनाओं को कमजोर करने का काम किया है। बजट का काफी कम हिस्सा ही इन समुदायों तक पहुंचाया जा रहा है।' बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी वक्फ संशोधन बिल समेत अन्य मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साध चुके हैं। राहुल गांधी समेत विपक्षी दलों के इंडिया गठबंधन ने भी वक्फ संशोधन बिल का खुला विरोध किया था।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

PM मोदी के 12 साल पूरे होने पर अनिल विज का बड़ा बयान, “देश के लिए रहा स्वर्णिम दौर”

HARYANA NEWS: नरेंद्र मोदी को देश का प्रधानमंत्री बने 12 साल पूरे हो चुके हैं। इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह 12 साल हिंदुस्तान की जनता के लिए स्वर्णिम समय रहा है क्योंकि इस दौरान जन विश्वास बड़ा है, इंफ्रास्ट्रक्चर बड़ा है,  डिजिटल क्रांति आई है।

Political News: राहुल गांधी का बड़ा संदेश, ‘दलितों की भागीदारी से मजबूत होगी कांग्रेस’

Political News: बहुजन समाज पार्टी (BSP) समेत किसी का भी नाम लिए बिना कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दलित वोट बैंक पर आधारित पार्टियों के उदय और मज़बूत होने का श्रेय पूरी तरह से कांग्रेस की अपनी नीतियों को दिया। सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी के अनुसूचित जाति विभाग की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस ने 1980 और 90 के दशक में दलितों के लिए सही कदम उठाए होते, तो न तो जाति-आधारित क्षेत्रीय पार्टियां उभरतीं और न ही दलित समुदाय उनकी तरफ आकर्षित होता।

TMC में हार का साइड इफेक्ट! पार्टी में बड़ी टूट की आहट, ममता के करीबी 12 सांसदों के भाजपा में जाने की चर्चा

Rift In TMC:बंगाल विधानसभा चुनाव ममता बनर्जी को मिली करारी हार के बाद टीएमसी में घमासान मचा हुआ है। पहले ही बहुत सारे नेताओं को टीएमसी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अब खबर हैं कि टीएमसी के 12 सांसद भाजपा में शामिल हो सकते हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast